विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिंह इज ब्लिंग' में ऐसे नजर आएंगे अक्षय और एमी जैक्‍सन

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 26 May 2015 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 10:35 AM (IST)

प्रभुदेवा की आने वाली फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार और एमी जैक्‍सन कैसे नजर आएंगे! इसका खुलासा प्रभुदेवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रभुदेवा की आने वाली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन कैसे नजर आएंगे! इसका खुलासा प्रभुदेवा ने कर दिया है। प्रभुदेवा ने मंगलवार को फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का एक फोटो जारी कर अक्षय और एमी का लुक सबके साथ शेयर किया।

क्या आपने देखी अक्षय कुमार की पहली हॉट शर्टलेस सेल्फी!

फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की गोवा की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो गया। इस बात की जानकारी सोमवार को अक्षय कुमार ने दी। अक्षय ने ट्वीट कर बताया, 'फिल्म सिंह इज ब्लिंग का शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया है। गुडबाय टू गोवा और इन प्यारी महिलाओं के आदर सत्कार के लिए धन्यवाद।'

किम करदाशियां ने पति को किस करती तस्वीर दिखा चौंकाया

सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री एमी जैक्सन हैं साथ ही बिपाशा बासु और यो यो हनी सिंह भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं, प्रभु देवा के डायरेक्शन में फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सिर्फ 'पीकू' देखने के लिए शेखर कपूर ने किया 3 घंटे का सफर

एमी जैक्सन जिन्होंने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखे थे, वो 'सिंह इन ब्लिंग' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता भी एक नए अवतार में नजर आएंगीं।