यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किम करदाशियां ने पति को किस करती तस्वीर दिखा चौंकाया
किम करदाशियां हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट ...और पढ़ें

मुंबई। किम करदाशियां हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की सालगिरह मनाने में व्यस्त हैं। दोनों की शादी को पूरे एक साल हो गए, ऐसे में जश्न ताे बनता है। इस खास मौके पर किम करदाशियां ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को इस फिल्म ने बनाया इमोशनल
हालांकि उन्होंने इन सबके बीच अपनी एक ऐसी तस्वीर भी शेयर कर डाली है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। इस तस्वीर में वह कान्ये वेस्ट को स्मूच करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक अन्य तस्वीर में उन्होंने अपने ति के बारे में कहा है कि वह इस शख्स को बहुत प्यार करती हैं। साथ ही शादी की सालगिरह की बधाई भी दी है।

वहीं कान्ये वेस्ट की सौतेली मां ब्रेंडा ने दोनों के बारे में कहा उनकी शादी हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह जोड़ी फिलहाल तो अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने में व्यस्त है अभी भी दोनों अपने हनीमून पर हैं। उनका कहना है, 'किम और कान्ये के दिमाग में अभी भी हनीमून ही चल रहा है। मुझे लगता है कि उनकी शादी हमेशा रहेगी।'
अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर डाली अपनी हॉट शर्टलेस सेल्फी
उन्होंने बताया कि जब दोनों डेट कर रहे थे, तभी उन्हें लग गया था कि किम ही कान्ये के लिए परफेक्ट वुमन साबित होंगी। वे कहती हैं 'जब मुझे पता लगा कि यह दोनों डेट कर रहे हैं तो मुझे इस बात का अहसास हो गया कि कान्ये के लिए किम ही परफेक्ट हैं। कान्ये को लगता है कि किम बहुत ही मजबूत इंसान हैं, जो उन्हें संभाल सकती हैं।'
