विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर से लिंक-अप की खबर पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 11:42 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 01:52 PM (IST)

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' जितनी चर्चा में है उससे कहीं ज्यादा उनके अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के अफेयर की खबरें मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि दोनों ने ही इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। लेकन मीडिया में गाहे-बगाहे फरहान से उनके अफेयर पर सवाल पूछ ही लिया जाता है। एक बार फिर से उन्होंने इस सवाल पर मीडिया को करारा जवाब दिया है।

दिवाली पर नहीं जगमगाई 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल', कलेक्शन रहा फीका

फरहान ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा,'इस तरह के लोगों को मैं कोई चारा डालना नहीं चाहता। वो जो लिखना चाहते लिख सकते हैं। मेरी जिंदगी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपनी तरफ से खबरें उछालते रहिए। मुझे इन बातों में कोई लॉजिक नजर नहीं आता है।

अब फरहान मानें या ना मानें लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा और उनके बीच की नजदीकियां हर किसे भौंहे खड़ी कर गई। फरहान, श्रद्धा पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान लग रहे थे। सुननें में तो ये भी आया था कि फरहान और उनके पत्नी अधुना के बीच दूरियों की वजह श्रद्धा ही हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस बात की तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन दोनों के बीच जरुर कुछ ना कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।

Photos: दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद इस अंदाज में मनाई अपनी पहली दिवाली

बता दें 'रॉक ऑन 2' में श्रद्धा, फरहान के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। शुजात सौदागर निर्देशित ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हो रही है।