विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीवाली पर नहीं जगमगाई 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल', कलेक्शन रहा फीका

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 02:31 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' का कनेक्शन दीवाली पर थोड़ा मंदा कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शुक्रवार कोे रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' का पहला दिन तो रोशन रहा लेकिन दीवाली पर थिएटर्स पर उम्मीद के मुताबिक रौनक नजर नहीं आई। शनिवार और रविवार को कलेक्शन का ग्राफ नीचे आ गया लेकिन सोमवार फिल्म के कलेक्शन का आकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Photos: दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद इस अंदाज में मनाई अपनी पहली दिवाली

बता दें शुक्रवार को 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 12.50 करोड़ रूपए कमाए, तो रविवार को 8.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन हो पाया। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 34 करोड़ रूपए रही। वहीं बात अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की करें तो 'ऐ दिल है मुश्किल' की तुलना में उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और दीवाली ने भी फिल्म का कनेक्शन थोड़ा मंदा कर दिया।

'शिवाय' ने शुक्रवार को 9.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। शनिवार 8.25 करोड़ रूपए और रविवार को 6.50 करोड़ रूपए का ही कलेक्शन रहा। 'शिवाय' की तीन दिन की कुल कमाई महज 24 करोड़ रूपए ही रही।

सोनाक्षी सिन्हा कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के सावाल पर भड़कीं

बता दें 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की कैमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। करण जौहर की इस फिल्म में रोमांस के साथ ड्रामा है। वहीं अजय देवगन की 'शिवाय' एक्शन से भरपूर है।