विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : प्रियंका चोपड़ा की शादी होगी लेकिन एेसे

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 02:04 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:21 PM (IST)

मधु चोपड़ा ने देश की तमाम माताओं से अपनी बेटी को भी दबाकर न रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने देने की सलाह दी और कहा कि बेटियों पर भरोसा करो।

Exclusive : प्रियंका चोपड़ा की शादी होगी लेकिन एेसे
Exclusive : प्रियंका चोपड़ा की शादी होगी लेकिन एेसे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। देसी गर्ल ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग स्किल से सबको प्रभावित किया है। अब बारी उनकी शादी की है। तो इस बारे में उनकी मां चाहती हैं कुछ एेसा। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी करेंगी लेकिन अपनी मर्जी से। यह हम नहीं बल्कि देसी गर्ल की मां कह रही हैं। 

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना है कि, बेटी प्रियंका अब इतनी उंची कद की हो गई हैं कि अब खुदके लिए लड़का ढूंढने में वे सक्षम हैं। आपको बता दें कि, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों हॉलीवुड में व्यस्त हो, लेकिन यहां भारत में प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बन रही सभी फिल्मों की जिम्मेदारी उनकी मां मधु चोपड़ा ने उठा रखी है। एक कार्यक्रम में मधु ने कहा कि, उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा पर उन्हें गर्व है। प्रियंका ने विदेशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह देश का नाम रोशन किया है। मुझे कई बार कुछ भी करने से पहले यह सोचना होता है कि इसका मेरी बेटी पर क्या असर पड़ेगा।

मिलिए शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए टप्पू से

प्रियंका के बारे में आगे और बताते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि अब प्रियंका ने खिलखिलाना कम कर दिया है क्योंकि शायद फिल्म, अवार्ड्स और सम्मान का भार अब उसपर कुछ ज्यादा ही हो गया है। हालांकि प्रियंका ने इन सभी चीजों को अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर हासिल किया है। इसके आगे बताते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि अब प्रियंका की शादी वह अपनी मर्जी से ही करेगी। क्योंकि प्रियंका इतनी समझदार हो गई है और अपना जीवनसाथी अपने पसंद से चुन सकती है।

टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान ने बना लिया है अगला प्लान

मधु चोपड़ा ने क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म बनाने का फैसला प्रियंका चोपड़ा का ही होने की बात कहते हुए यह भी बताया कि इससे क्षेत्रीय भाषाओं की सिनेमा को फायदा होगा। मधु चोपड़ा ने देश की तमाम माताओं से अपनी बेटी को भी दबाकर न रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने देने की सलाह दी और कहा कि बेटियों पर भरोसा करो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।