Exclusive : फिल्मों में काम करने के पागलपन के कारण पिया बाजपेयी ने बोला इतना बड़ा झूठ
पिया वाजपेयी की फिल्म 'मिर्जा जूलियट' रिलीज होनेवाली है। फिल्म में दर्शन कुमार और प्रियांशु चैटर्जी भी मुख्य भूमिका में है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस बनने की चाहत ने पिया वाजपेयी को घर पर झूठ बोलने पर मजबूर कर दिया। गौरतलब है कि पिया उत्तर प्रदेश की रहनेवाली हैं। मां-पिता को झूठ बोलकर मुंबई चली आईं कि उन्हें सीरियल में काम मिल गया है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। पिया ने यह बातें जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में कही।
फिल्म 'मिर्जा जूलियट' में एक्ट्रेस बनी पिया वाजपेयी ने एक मजेदार किस्सा जागरण डॉट कॉम को फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर बताया। पिया के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की हैं। उनके माता-पिता को फिल्मों में बेटी के काम करने को लेकर नाराजगी थी। इसी बात को ध्यान में रखकर पिया ने कभी भी खुलकर अपने माता-पिता से अपने इस सपने के बारे में नहीं बताया था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब फिल्मों में काम करने की बेताबी उनकी बढ़ने लगी। पिया की मां एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली सीरियल्स की फैन थीं और अक्सर उन्हें देखा करती थीं। पिया ने इस बात का फायदा उठाया और अपनी मां से झूठ बोल दिया कि उन्हें सीरियल में काम करने का मौका मिल रहा है और इसके लिए उन्हें मुंबई जाना होगा। पिया ने इस बात की जानकारी पिया के पिताजी को दे दी, जिसके बाद पिया को उसके माता-पिता ने यह सोचकर मुंबई जाने की परमिशन दे दी कि बेटी सीरियल में आएगी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटी तो अपने सपने पूरे करने मुंबई जा रही थी।
बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया ने मनाई सक्सेस पार्टी, देखिये अन्दर की तस्वीरें
मुंबई आने के बाद पिया ने अपने माता-पिता को एक और झूठ बोला और कहा कि सीरियल बंद हो गया है। इसके बाद पिया ने दक्षिण भारत की फिल्मों की ओर रुख किया और वहां कई फिल्में की। पिया वाजपेयी की फिल्म 'मिर्जा जूलियट' रिलीज होनेवाली है। फिल्म में दर्शन कुमार और प्रियांशु चैटर्जी भी मुख्य भूमिका में है।