Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह से अपने ब्रेकअप की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी!

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jun 2016 01:36 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया लेकिन ब्रेकअप और दोनों के बीच आए मनमुटाव की खबरों पर वो बचती नजर आईं।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक के बाद एक ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरत में डाल दिया है। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूरियों के बाद अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी ब्रेकअप हा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखिए, शॉर्ट ड्रेस में कितनी हॉट लग रहीं काजोल की बेटी न्याासा

    'बॉलीवुडलाइफ' की खबर के मुताबिक फिल्म 'रामलीला' के बाद दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में काफी सुर्खियों में रही। कई मौके पर दोनों इशारों-इशारों में अपने इस रिश्ते को स्वीकारते भी नजर आए। दीपिका के लिए रणवीर अक्सर एक केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड की तरह पेश आए, लेकिन ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बाद से किसी बात को लेकर मटमुटाव पैदा हो गया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने बीच आई इस मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर करने की भी कभी कोशिश नहीं की।

    दीपिका से जब एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर और उनके ब्रेकअप की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा,'इसमें बताने जैसा कुछ भी नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि मैं इन अफवाहों पर कुछ भी नहीं बोलूंगी और आगे भी इस पर बोलने की मेरी कोई योजना नहीं है।' इसके साथ ही दीपिका ने कहा,'रणवीर हमेशा मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेंगे, जोकि कभी बदल नहीं सकता।'

    सिंगर सोना ने सलमान खान पर साधा निशाना, ट्विटर पर पड़ी गालियां

    दीपिका ने रणवीर को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा तो बता दिया लेकिन अपने और रणवीर के बीच आई कड़वाहट पर उन्होंने कुछ साफ नहीं किया। अगर दीपिका और रणवीर का वाकई में ब्रेकअप हो गया है तो ये खबर उनके प्रशंसकों को काफी निराश कर सकती है।