विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीकू' की शूटिंग नहीं, तो किस काम में व्यस्त हैं अमिताभ और दीपिका?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 01 Nov 2014 12:03 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 01 Nov 2014 12:13 PM (GMT+05:30)

निर्देशक शूजित सरकार अपनी अगली फिल्म 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा पूरी कास्ट के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक शूजित सरकार अपनी अगली फिल्म 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा पूरी कास्ट के साथ वर्कशॉप कर रहे हैं।

ये फिल्म अजीबोगरीब पिता और बेटी पर आधारित है, जिसमें अमिताभ पिता का जबकि दीपिका बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म के करीबी सूत्रों ने कहा कि दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है।

अमिताभ और दीपिका साथ मिलकर अपनी लाइनें याद करते हैं और बंगाली तहज़ीब की बारीकियों को समझ रहे हैं क्योंकि फिल्म में दोनों बंगाली किरदार होंगे। यूनिट जल्द ही कोलकाता में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेगी।

पढ़ेंः 'पीकू' में इस अंदाज़ में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

पढ़ेंः जानिए! रणवीर नहीं, तो किसके साथ इश्क लड़ाएंगी दीपिका