विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन तेंदुलकर हुए नाराज, बोले- मेरी बेटी नहीं बनेगी हीरोइन

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 02:43 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:30 PM (GMT+05:30)

हाल ही में खबर आई थी कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी हीरोइन बनने जा रही हैं, वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी हीरोइन बनने जा रही हैं, वह एक फिल्म में काम करेंगी। लेकिन इन खबरों को सचिन तेंदुलकर ने सिरे से खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: अब श्रीलंकाई फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार जैकलीन

सचिन तेंदुलकर जो अपने जीवन पर बन रही डॉक्यू-फीचर फिल्म में काम करने जा रहे हैं, इस बात को लेकर नाराज हैं कि उनकी बेटी सारा के भी फिल्मों में काम करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सचिन ने ट्वीट कर इस बात को सिरे से नकार दिया। सचिन ने लिखा, 'मेरी बेटी सारा अपनी पढ़ाई में व्यस्त है। मैं उसके फिल्मों में काम करने को लेकर उठी अफवाहों को लेकर परेशान हूं।' दरअसल, ऐसी अफवाह है कि 17 साल की सारा शाहिद कपूर के साथ एक आगामी फिल्म में दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: कट्रीना कैफ बोलीं, यहां दुनिया खत्म नहीं होती...

इस बीच, सचिन ने कहा है कि वह अपने जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। सचिन के ब्रांड की देखरेख करने वाली कम्पनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप इस फिल्म में सहयोगी कम्पनी है और इसे '200 नॉटआउट' नाम दिया गया है। लंदन स्थित लेखक और फिल्मकार जेम्स एर्सकीन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में कई ऐसी फुटेज दिखाई जाएंगी, जो आज तक किसी ने नहीं देखी हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बजरंगी भाईजान' में ऐसा होगा सलमान खान का कश्मीरी अवतार!