रेखा बन सकती हैं बिहार पर्यटन की ब्रैंड एम्बेसडर
अपनी बेहतरीन अदाकारी और राजनीति में जलवा दिखाने के बाद सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में भी कदम रख सकती हैं। सुनने में आ रहा है कि रेखा को बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बिहार पर्यटन का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया जा सकता है।
मुंबई। अपनी बेहतरीन अदाकारी और राजनीति में जलवा दिखाने के बाद सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में भी कदम रख सकती हैं। सुनने में आ रहा है कि रेखा को बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बिहार पर्यटन का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया जा सकता है।
बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद अहमद अंसारी ने बताया कि इसका ऑफर देने के लिए वो जल्द ही रेखा से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'रेखा एक मशहूर एक्ट्रेस और सांसद हैं। उनके चेहरे से बड़प्पन का भाव झलकता है। हम उन्हें पर्यटन विभाग का ब्रैंड एम्बेसडर बनाने के लिए संपर्क करना चाहते हैं।'
रेखा पहली ऐसी एक्ट्रेस या हस्ती नहीं हैं जिन्हें किसी राज्य का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया जा सकता है। इससे पहले अमिताभ बच्चन को गुजरात का और शाहरुख खान को पश्चिम बंगाल का एम्बेसडर चुना गया। आपको बता दें कि आमिर खान केंद्र सरकार के अतिथि देवो भवः कैंपेन के एम्बेसडर हैं।