विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के घर में बाबा का इस महिला कंटेस्‍टेंट से हुआ फिर झगड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 03:17 PM (IST)

ताजा मामला भी उसी राज से जुड़ा है जो ओम स्वामी ने लोपमुद्रा को बताया था। स्वामी ने एक बार फिर लोपमुद्रा को चुप रहने की चेतावनी दी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बिग बॉस के घर में हर दिन नया फसाद देखने को मिल रहा है, मगर लोपमुद्रा और ओम स्वामी के बीच का झगड़ा है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। घर में शामिल होने वाले सबसे पहले सदस्यों में यह दोनों शामिल हैं। पहले कुछ समय तक तो दोनों के बीच दोस्ती बनी रही। मगर बाद में एकाएक गलतफहमी बढ़ने लगी। अब आलम यह है कि छोटी सी बात का भी मुद्दा बन जाता है।

ताजा मामला भी उसी राज से जुड़ा है जो ओम स्वामी ने लोपमुद्रा को बताया था। स्वामी ने एक बार फिर लोपमुद्रा को चुप रहने की चेतावनी दी। स्वामी ने कहा कि आगे से वो कभी उस बात को न दोहराए। इस बात से लोपमुद्रा से नाराज हो गई। उन्होंने स्वामी से कहा कि किसी को कोई अधिकार नहीं है कि कोई उन्हें बताए कि कब, कहां क्या व्यवहार करना है।

यह भी पढ़ें- आई ऐसी खबर, खुशी से उछल पड़ेंगे शाहरुख और ऐश्वर्या के फैंस

लोपमुद्रा ने स्वामी को कहा, 'आप एक पाखंडी हैं जो हर किसी के पीठ पीछे जाकर उनके बारे में गलत बात करते हैं। सभी के सामने बेटी-बेटी करते हैं और बाद में फिर वहीं उल्टी बात। लोपमुद्रा का पारा बढ़ते देख स्वामी ही वहां से चले जाते हैं।' देखना यह है कि आने वाले दिनों में यह लड़ाई क्या मोड़ लेती है। कारण कि लोपमुद्रा का ओम स्वामी के अलावा बाकी सदस्यों से भी विवाद बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'त्रिदेवियां' में इन टीवी अभिनेताओं को मिला भाई बनने का मौका