विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार दशक बाद आज फिर रिलीज होगी ये फिल्‍म

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 14 Nov 2014 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 02:41 AM (IST)

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म "गर्म हवा" को शुक्रवार को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। वर्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म "गर्म हवा" को शुक्रवार को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। वर्ष 1973 में बनी यह फिल्म उत्तर भारत के मुस्लिम परिवार की दास्तान को बयान करती है।

दस लाख की लागत से बनी फिल्म को डिजिटली रिस्टोर करने में तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगा और दस गुना ज्यादा खर्च हुआ।

फिल्म के निर्देशक एमएस सथ्यू ने बताया कि फिल्म के निगेटिव क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में उसे डिजिटली स्टोर करना जरूरी हो गया था। साउंड क्वालिटी को लॉस एंजिलिस के स्टूडियो में स्टोर किया गया। उनके मुताबिक सच्चाई पर आधारित इस फिल्म के किरदार के बारे में जानते ही बलराज साहनी काम करने को तैयार हो गए थे।

फिल्म को तकरीबन चार दशक बाद रिलीज करने के सवाल पर सथ्यू ने कहा कि वह चाहते हैं कि आज की पीढ़ी भी इसे देखे। उन्होंने पुरानी अच्छी फिल्मों को फिर से रिलीज करने की भी सलाह दी। हालांकि, उन्होंने आज की फिल्मों को लेकर नाखुशी जाहिर की। सथ्यू अगले साल एक क्लासिकल म्यूजिकपर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

पढ़ेंः इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 120 करोड़

पढ़ेंः रिलीज होते ही वायरल हुआ रजनीकांत की इस फिल्म का ट्रेलर