विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ ने बयां किया बढ़ती उम्र का दर्द, काम मिलना हुआ मुश्किल!

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2015 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 04:43 PM (IST)

कल यानी 11 अक्‍टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्‍मदिन है। अमिताभ कल 73 वर्ष के हो जाएंगे। इस मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कल यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ कल 73 वर्ष के हो जाएंगे। इस मौके पर बिग बी ने कहा कि उन्हें अब मनपसंद और दिलचस्प किरदार पाने में मुश्किल होती है।

हालांकि बता दें कि अमिताभ अपनी उम्र के बढ़ने के साथ अपने काम को लेकर बिल्कुल भी सुस्त नहीं हुए हैं। वह चैलेंजिंग रोल्स के साथ हमेशा नये अवतार में दिखने को तैयार रहते हैं। इस साल दर्शक बिग बी को अपकमिंग फिल्म 'वजीर' और टीवी शो 'आज की रात है जिंदगी' में नयी भूमिकाओं में देखेंगे। 'वजीर' में अमिताभ के अपोजिट फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी भी नजर आएंगी।

क्या आपने देखा जस्टिन बीबर की एब्स पर नया टैटू

बच्चन ने कहा, 'मेरी उम्र में काम पाना मुश्किल होता है और मैं इस तरह की स्थिति में मैं किसी अन्य व्यक्ति से अलग नहीं हूं। इस वर्ष मेरी तीन फिल्में आईं 'शमिताभ', 'पीकू' और 'वजीर' और अपनी अलग तरह की स्क्रिप्ट की वजह से ये फिल्में पूरी तरह से मेरे लिए फलदायी साबित हुई हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैं अब एक टीवी शो 'आज की रात है जिंदगी' से जुड़ गया हूं। सभी को एक साथ करना मुश्किल है लेकिन मैं प्रयास कर रहा हूं। अगर यह अच्छा होता है तो मैं खुद को धन्य महसूस करूंगा। अगर यह अच्छा नहीं होता है तो मुझे असफलता और निराशा से उपर उठने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।'

शाहरुख से बहुत कुछ सीखना चाहती हैं आलिया

उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि मुझे अब भी करने को कुछ काम मिलता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जब तक मेरा शरीर चलता रहे यह सिलसिला जारी रहे।'

अमिताभ अपने नये टीवी शो को लेकर उत्साहित दिखे, लेकिन उन्होंने इसके बारे में अधिक नहीं बताया। उन्होंने कहा, हम अपनी सभी योजनाओं पर निश्चित उत्साह और प्रतिज्ञा के साथ काम करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इसकी प्रशंसा होगी।। उन्होंने कहा कि परिणाम दर्शकों के हाथ में होता है। उनका फैसला महत्वपूर्ण और सर्वोपरि होता है। हम इसका सम्मान करते हैं और इस दिशा में काम करते हैं।

कबीर खान ने नहीं किया सलमान या रितिक को साइन