विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरबाज से दूरियों के बाद मलाइका के घर बढ़ रहा है अर्जुन कपूर का आना-जाना

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 05:53 AM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे, लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है कि अरबाज खान से दूर होने के बाद मलाइका अरोड़ा को दूसरा साथी मिल गया है। जी हां वो साथी कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन और मलाइका के नजदीकियों की खबर से तो हम पहले ही आपको वाकिफ करा चुके हैं। लेकिन मलाइका के घर देर रात उनका आना जाना बढ़ता ही जा रहा है।

रणबीर कपूर की इस हरकत का ऋषि कपूर देंगे करारा जवाब

मलाइका की बिल्डिंग के बाहर अर्जुन को करीब 10:30 देखा गया और यहां से वो रात 1:30 बजे निकलते मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। इससे पहले भी अर्जुन को कई बाद मलाइका के घर के बाहर देखा जा चुका है। दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो यही जानें लेकिन ये तो तय है कि दाल में जरुर कुछ काला है।

बर्थडे स्पेशल: जब प्रिंस चार्ल्स को किस करके सुर्खियों में आई थी ये हीरोइन

शाहरुख खान ने इमोशनल वीडियो के जरिए भेजा सेना के जवानों को संदेश

गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज के दूरियों की वजह अर्जुन से मलाइका की नजदीकियां बताई जा रही थीं। सलमान की बहन अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन मलाइका के करीब आ गए और तभी से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।