Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये क्या! अर्जुन कपूर करने लगे हैं सड़क पर बैठकर जूते पॉलिश

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2015 02:19 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में सड़कों पर लोगों के जूते पॉलिश करते नजर आए। उन्हें इस तरह सड़क किनारे बैठे देखकर लोग हैरान थे। जी नहीं, अर्जुन के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं, जैसा आप सोच रहे हैं। दरअसल ये एक कैंपेन का हिस्सा है। अर्जुन ने

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में सड़कों पर लोगों के जूते पॉलिश करते नजर आए। उन्हें इस तरह सड़क किनारे बैठे देखकर लोग हैरान थे।

    सलमान ने कहा, 'कट्रीना कैफ मेरे किसी की नहीं थी...'

    जी नहीं, अर्जुन के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं, जैसा आप सोच रहे हैं। दरअसल ये एक कैंपेन का हिस्सा है। अर्जुन ने एक जरूरतमंद की मदद करने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और पूरा दिन लोगों के जूते पॉलिश करते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी शो मिशन सपने उन जरूरतमंदों की मदद करता है, जो मेहनत-मजदूरी करके अपनी जिंदगी काट रहे हैं। फिल्मी सितारे इस कैंपेन से जुड़ते हैं और उन लोगों की जगह काम करते हैं।

    अर्जुन ने भी जूते पॉलिश करने वाले एक व्यक्ति के काम की जिम्मेदारी एक दिन के लिए अपने ऊपर ली और उससे जो पैसा जमा हुआ, उसे जूते पॉलिश करने वाले को दान कर दिए।

    इस शो को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप साथ हमेशा अच्छा लगता है अर्जुन। मिशन सपने को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।'

    अर्जुन ने जवाब में कहा, 'मुझे शो में लाने के लिए शुक्रिया। मुझे हर पल बेहद अच्छा लगा।'

    इससे पहले एक्ट्रेस विद्या बालन भी एक दिन के लिए कुली बनी थी।

    कुली बनीं विद्या बालन ने सेल्फी खिंचवा रहे फैंस से ले लिए पैसे

    comedy show banner
    comedy show banner