विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरेक्टर बने तो इस एक्टर के साथ फ़िल्म बनाएंगे अर्जुन कपूर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 08:00 PM (IST)

रणवीर सिंह को अर्जुन का दोस्त माना जाता है, पर लगता है कि प्रोफेशनल मामलों में वरूण पर ज्यादा यक़ीन करते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को अच्छा दोस्त माना जाता है, मगर जब बात आती है फ़िल्मों की, तो अर्जुन रणवीर पर नहीं वरूण धवन पर दांव लगाना चाहते हैं।

अर्जुन ये एलान ज़ी टीवी के शो 'यारों की बारात' के दौरान किया है। इस शो में ये दोनों एक्टर्स ख़ास मेहमान बने हैं और अपने बारे में कुछ दिलचस्प राज़ खोलते हुए दिखाई देंगे। अर्जुन का ड्रीम हैं कि वो डायरेक्टर बनें और जब उनसे पूछा गया कि वो पहली फ़िल्म में किस एक्टर को लेना चाहते हैं, तो अर्जुन ने तपाक से वरूण का नाम लिया। इस पर वरुण भी उन्हें कहते हैं कि वो भी उस दौर का इंतज़ार करेंगे जब उन्हें अर्जुन के निर्देशन में हीरो बनने का मौका मिलेगा।

ब्रेकअप से टूटे रणबीर कपूर ख़ुद को मानने लगे हैं अनलकी

सुनने में ये अजीब लग सकता है क्योंकि आम तौर पर रणवीर सिंह को अर्जुन का दोस्त माना जाता है, पर लगता है कि प्रोफेशनल मामलों में वरूण पर ज्यादा यक़ीन करते हैं। वैसे वरूण और अर्जुन का याराना बचपन का है। अर्जुन, वरुण के बड़े भाई रोहित के अच्छे दोस्तों में भी शामिल हैं, लेकिन जब दोनों ने बैरी जॉन की एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन कीं, तो उसी दिन से अच्छे दोस्त बन गए थे।

टाइगर श्रॉफ़ की एक किक और सीधे स्पेस में एंट्री, देखें मज़ेदार वीडियो

अर्जुन ने आगे बताया कि उन्होंने 'कभी अलविदा ना कहना' में बतौर असिस्टेंट काम किया है और इसलिए यह मुमकिन है कि कभी वो फिल्म भी बनाएं।