...और इस तरह 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पूरी की अर्जुन कपूर की लाइफ टाइम विश
इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में अर्जुन ने अपनी विश का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है- ''बॉलीवुड डांस रायता को टाइम्स स्क्वायर पर लाने की मेरी विश प ...और पढ़ें

मुंबई। अर्जुन कपूर अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां फिल्म का एक अहम शेड्यूल शूट किया जा रहा है, और इस शेड्यूल में अर्जुन की एक लाइफ टाइम विश पूरी हो गई है।
दरअसल, अर्जुन न्यूयॉर्क के मशहूर इलाके टाइम स्क्वायर पर बॉलीवुड गाने पर डांस करना चाहते थे। अब 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग के दौरान अर्जुन को ये चांस मिल गया, क्योंकि फिल्म का एक गाना यहीं फिल्माया गया है। अर्जुन की इस विश को खूबसूरत बना दिया उनकी ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर ने, जो इस रोमांटिक गाने मे उनके साथ थिरक रही हैं। अर्जुन ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है।
इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में अर्जुन ने अपनी विश का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है- ''बॉलीवुड डांस रायता को टाइम्स स्क्वायर पर लाने की मेरी विश पूरी हुई।'' 'हाफ गर्लफ्रेंड' इसी नाम से आए चेतन भगत के नॉवल पर आधारित फिल्म है, जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।One thing knocked off my bucket list, bringing the Bollywood song dance raita to Times Square !!! @shraddhakapoor pic.twitter.com/lLNABZ7GJV
— Arjun Kapoor (@arjunk26) 9 September 2016

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।