Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्‍का शर्मा ने ट्वीट कर फैंस से की ये प्‍यार भरी गुजारिश

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 09 Sep 2015 03:23 PM (IST)

    अनुष्‍का शर्मा हाल ही में दो फिल्‍मों 'बॉम्‍बे वेल्‍वेट' और 'दिल धड़कने दो' में नजर आई थीं। इनमें उनकी लीड रोल वाली 'बॉम्‍बे वेल्‍वेट' तो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि कई सितारों वाली 'दिल धड़कने दो' भी बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

    मुंबई। अनुष्का शर्मा हाल ही में दो फिल्मों 'बॉम्बे वेल्वेट' और 'दिल धड़कने दो' में नजर आई थीं। इनमें उनकी लीड रोल वाली 'बॉम्बे वेल्वेट' तो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि कई सितारों वाली 'दिल धड़कने दो' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार ने बर्थडे पर किया ये दिलचस्प खुलासा

    ऐसे में लगता है अनुष्का शर्मा की अब सारी उम्मीदें करण जौहर की अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से टिकी हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने लंदन में शुरू कर दी है। अनुष्का शर्मा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अपने फैंस से ढेर सारा प्यार आैर गुड लक विश करने की भी गुजारिश की है। ये रहा उनका ट्वीट।

    इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय भी लीड रोल में हैं। वहीं सनी लियोन के भी कैमियो में नजर आने की चर्चा है। करण जौहर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से तीन साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

    विद्या बालन को इतने साल की होने पर है गर्व

    उन्होंने इससे पहले 2012 में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अालिया भट्ट स्टारर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का निर्देशन किया था। उनकी यह नई फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी और अजय देवगन की डायरेक्शनल फिल्म 'शिवाय' से इसका मुकाबला होगा।