Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का शर्मा तो धोनी से भी पहले से जानती हैं साक्षी धोनी को, जानें क्या है कनेक्शन

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 28 Nov 2017 12:11 PM (IST)

    संयोग यह है कि अनुष्का और साक्षी दोनों ही भारत के सफलतम क्रिकेट कप्तानों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनुष्का शर्मा तो धोनी से भी पहले से जानती हैं साक्षी धोनी को, जानें क्या है कनेक्शन

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जी हां, आप ख़बर पढ़ कर जरूर चौकेंगे। लेकिन यह सच है कि अनुष्का शर्मा तो एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को उनसे भी पहले से जानती हैं और तब से जानती हैं, जबसे कि साक्षी की मुलाकात धोनी से भी नहीं हुई होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बात सामने हाल ही में आयी है, जब अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की बचपन और युवा दिनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा के एक फैन क्लब ने दोनों की तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का ने हालांकि कुछ इंटरव्यू में यह स्वीकारा भी है कि साक्षी धोनी उनकी बचपन की दोस्त रही हैं, चूंकि दोनों ने एक स्कूल में पढ़ाई की है। आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से वह हर शहर में जाती रहती थीं। इसी दौरान जब वह असम में गयी थीं, तो उसी स्कूल में दाखिला लिया था, जहां साक्षी पढ़ा करती थीं। जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें अनुष्का माधुरी दीक्षित की तरह घाघरा चोली पहनी नज़र आ रही हैं तो साक्षी परी के लुक में हैं। यही नहीं एक और तस्वीर भी सामने आयी है, जिसमें साक्षी, अनुष्का और उनके भाई कर्णेश भी नज़र आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: अभिनेत्री सागरिक घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने की शादी

    बता दें कि फिलवक्त विराट कोहली और अनुष्का एक-दूसरे के साथ प्रेम में हैं। तो साक्षी और एमएस धोनी पति-पत्नी हैं। संयोग यह है कि अनुष्का और साक्षी दोनों ही भारत के सफलतम क्रिकेट कप्तानों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।