विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या इस बार अनुपम खेर की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 10:39 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2015 11:27 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा है कि वो अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने टॉक शो 'द अनुपम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा है कि वो अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने टॉक शो 'द अनुपम खेर शो - कुछ भी हो सकता है' में बुलाना चाहते हैं। शो का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है।

बीमार हो गई हैं ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या!

पिछले सीजन के दौरान इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि शो पर प्रधानमंत्री मेहमान बनकर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अगले सीजन के लॉन्च के मौके पर अनुपम से पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इस बार शो पर आएंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि वो मेरे शो पर आएं...वो मेरी विशलिस्ट में थे और अब भी हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री काफी प्रेरणादायक हैं। उनमें काफी विशेषताएं हैं। मैं उनका इंटर्व्यू करना चाहूंगा लेकिन ये पूरी तरह उनके शेड्यूल पर निर्भर करता है।'

अनुपम खेर ने पिछले सीजन में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स को बुलाया था। इस बार अनिल कपूर, ऋषि कपूर, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स के अलावा गीतकार गुलजार और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शो पर नजर आएंगी।

नया सीजन अगस्त से शुरू होगा।

दोस्त से लड़ाई के बाद जेल जाएंगे रोनित रॉय!