Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखिए, अनिल कपूर को मजबूरी में करना पड़ा मुंबई लोकल ट्रेन में सफर

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2016 08:43 AM (IST)

    मजबूरी इंसान से क्‍या कुछ नहीं करवा सकती? अनिल कपूर को भी मंगलवार को मजबूरन मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ा।

    मुंबई (मिड-डे)। अनिल कपूर इन दिनों सीरियल '24' के दूसरे सीजन में जय सिंह राठौड़ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरियल में हर समस्या का समधान राठौड़ नजर आते हैं। लेकिन रियल लाइफ में मंगलवार को राठौड़ इतना मजबूर हो गया कि उसे मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, मुंबई में मंगलवार को गणपति विसर्जन के कारण सड़कों पर काफी भीड़ थी। जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगे हुए थे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अनिल कपूर ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया। बता दें कि अनिल कपूर को भी अपने घर टाइम से पहुंचना था, ताकि वह परिवार के साथ गणपति विसर्जन कर सकें।

    लोकल ट्रेन के इस सफर ने अनिल कपूर की कई पुरानी यादों को ताजा कर दिया। उन्हें वो दिन भी याद आ गए जब वह ट्रेन से अपने दादा-दादी से मिलने दिल्ली जाया करते थे। अनिल कपूर ने ट्रेन में सफर के दौरान ली गई कुछ तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर भी फैन्स के साथ शेयर किया।

    एक फोटो में अनिल कपूर कुछ पुलिस वालों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पुलिस वालों ने अनिल कपूर को गिरफ्तार कर रखा है। लेकिन इस फोटो के साथ कैप्शन लिख अनिल कपूर ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने लिखा, 'घबराने की जरूरत नहीं है, मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मैं मुंबई पुलिस के कुछ जवानों के साथ सेल्फी ले रहा हूं। सहयोग के लिए धन्यवाद।'

    अनिल कपूर ने बताया कि ट्रेन में सफर कर उन्होंने लगभग दो घंटे बचा लिए और सिर्फ 20 मिनट में अपने घर पहुंच गए। इसके बाद वह परिवार के साथ गणपति विसर्जन में शामिल हुए।

    बर्थडे स्पेशल: ‘राधिका आप्टे’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

    comedy show banner
    comedy show banner