विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो न होती अमिताभ-जया की शादी

By Edited By:
Published: Mon, 03 Jun 2013 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2013 10:33 AM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और गुड्डी यानी जया बच्चन की शादी को आज 40 साल हो चुके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और गुड्डी यानी जया बच्चन की शादी को आज 40 साल हो चुके हैं। लेकिन खुद बिगबी को लगता है कि जैसे ये कल-परसों की ही बात हो। इस खास दिन पर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपनी भावनाएं प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं।

-पढ़ें:-बिगबी को किस बात का है मलाल

अमिताभ ने कहा कि ईश्वर की उन पर बड़ी कृपा रही है कि उन्हें इतना अच्छा परिवार मिला। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'आज तीन जून, 2013 को शादी के 40 साल पूरे हो गए। लेकिन ऐसा लगता है कि यह कल शाम की ही बात हो। पिछले 40 साल जया और मैंने साथ बिताए, यह पूरी जिंदगी है। 40 साल पहले बड़े सामान्य ढंग से हमारा विवाह हुआ था। दक्षिणी मुंबई के मालाबार हिल्स में एक दोस्त के घर पर सामान्य तरीके से हमारी शादी हुई? बिना धूम धड़ाके और किसी ताम-झाम के सब कुछ हो गया।'

-पढ़ें:-जब शहंशाह को परोसा गया नॉनवेज

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ और जया के बीच शादी की शर्त क्या थी? दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया था कि यदि 'जंजीर' सफल होगी तभी वे शादी करेंगे। जंजीर ने कामयाबी के झंडे गाड़े और बॉलीवुड को मिल गया एक शानदार कपल।

-पढ़ें:-बिगबी ने कैसे बनाए 6 लाख के साढ़े तीन करोड़

बिगबी ने ट्विटर पर लिखा है, आज हम एक बेटे-बेटी और तीन छोटे बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी हैं। ईश्वर की बड़ी कृपा रही है आज हमें बेटे-बहू, बेटी-दामाद और इतने अच्छे समधी मिले हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर