विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब शाकाहारी बिगबी के सामने आया केवल नॉनवेज खाना

By Edited By:
Published: Fri, 17 May 2013 11:48 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 May 2013 03:37 PM (GMT+05:30)

सुना है कॉन फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन को खाने को लेकर काफी परेशानी हुई। सुनने में आया है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुना है कॉन फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन को खाने को लेकर काफी परेशानी हुई। कॉन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के दिन लाजवाब खाना था। पर फिर भी ऐसा क्या हुआ कि बिग बी वहां खाना नहीं खा पाए।

दरअसल कॉन में लाजवाब खाना तो था पर वह उन लोगों के लिए जो नॉन वेजिटेरियन हैं। अब हमारे बिग बी ठहरे पक्के शाकाहारी तो ऐसे में बिग बी की दाल नहीं गल पाई। उम्मीद करते हैं बिग बी ने अपने लिए कुछ घास फूस कहीं न कहीं ढूंढ ही लिया होगा।

शायद खाने में सलाद होगा उसी को खाकर बिग बी ने कुछ चैन की सांस ली होगी। अब ये तो बच्चन साहब को पहले से ही सोचना चाहिए था कि वहां के खाने का इंतजाम वह यहीं से करके जाएं, वरना अपने कुक को अपने साथ सात समंदर पार लेकर चले आते, तो कम से कम भूखे तो नहीं रहना पड़ता।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर