सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने यूं बनाए 6 लाख के साढ़े तीन करोड़ रुपये

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 03:27 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली। बिग बी अमिताभ बच्चन ने सेवा प्रदाता एक कंपनी में साल 2011 में निवेश के तौर पर 6.25 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सेवा प्रदाता एक कंपनी में साल 2011 में निवेश के तौर पर 6.25 लाख रुपये लगाए थे। दो साल बाद अब उनके शेयरों की कीमत बढ़कर तीन करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। कंपनी ने अपना आईपीओ जारी किया है। कंपनी ने अमिताभ को जनवरी 2011 में 6.25 लाख रुपये के शेयर जारी किए थे, जो आईपीओ जारी होने के साथ बढ़कर तीन करोड़ से भी ज्यादा हो गया है।

कंपनी के मुताबिक अमिताभ को जनवरी 2011 में 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 62,794 शेयर जारी किए गए थे। कंपनी ने अपने आईपीओ का मूल्य दायरा 470 रुपये से 543 रुपये के बीच रखा है। अगर शेयर की अधिकतम कीमत 543 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से रखी जाए तो बिग बी के शेयरों की कीमत 3.4 करोड़ हो गई है, जबकि न्यूनतम कीमत 470 प्रति शेयर पर उन्हें 2.95 करोड़ रुपए मिलेंगे।