विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन को पिता के साथ समय न बिता पाने का मलाल

By Edited By:
Published: Fri, 31 May 2013 12:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2013 12:20 PM (IST)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने माता-पिता से प्रेरणा ली है। और आज भी अपने माता-पिता से प्रेरित हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने माता-पिता से प्रेरणा ली है। और आज भी अपने माता-पिता से प्रेरित हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा मुझे मेरे माता-पिता ने बहुत प्रेरणा दी है। मेरे पिता एक कवि थे और मेरी मां एक सिख परिवार से थी। इलाहाबाद जैसे शहर में दूसरी जाति में शादी करना बहुत असामान्य था। अपने पिता से अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए अमिताभ ने बताया कि मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं अपने पिता के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाया।

मैंने अपना सारा समय किताबों और काम को दिया। अपने पिता के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाया। जब पिता जी का निधन हुआ था मैं बहुत उजड़ सा गया था। अपनी मां के बारे में बताते हुए अमिताभ ने बताया कि वो बहुत खूबसूरत थी। मेरी मां मजबूत इच्छाशक्ति और सुरक्षात्मक व्यवहार वाली थी।

अमिताभ इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय बच्चन सभी एक छत के नीचे रहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर