विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो अब बॉलीवुड के इस खान के साथ रोमांस करेंगी सोनम कपूर!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 07 Nov 2014 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 07 Nov 2014 08:39 AM (IST)

एक बार सोनम कपूर ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। लगता है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक बार सोनम कपूर ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। लगता है कि उनकी ये तमन्ना कुछ हद तक पूरी होने जा रही हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि सोनम कपूर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ काम कर रही हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

सोनम ने हाल ही में कहा था, 'मैं फिलहाल एक सपना जी रही हूं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। सलमान बहुत हैंडसम हैं और साथ काम करने के लिए वो एक शानदार और अद्भुत व्यक्ति हैं। मैं सातवें आसमान पर हूं।'

खबरों की मानें तो फिल्म 'रईस' में सोनम को शाहरूख खान के साथ कास्ट किया गया है और वो उनके साथ रोमांस करती नज़र आ सकती हैं।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में शाहरुख एक माफिया गैंग के सरगना का किरदार निभाएंगे।

लगता है कि सोनम सही ट्रैक पर जा रही हैं क्योंकि अब उनका सिर्फ आमिर खान के साथ काम करने का ख्वाब पूरा होना बाकी है।

पढ़ेंः क्या रेखा की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं सोनम कपूर?

पढ़ेंः 'लव जिहाद' में नहीं, 'प्यार' में विश्वास करती हूं - करीना कपूर