Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशांत सिंह ने कर ली शादी, लेकिन अंकिता लोखंडे से नहीं...!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 05 Feb 2016 03:09 PM (IST)

    सुशांत सिंह ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम शेयर की है। इसमें वो शेरवानी में हैं। उनको अनुपम खेर आशीर्वाद दे रहे हैं। दोनों ने इस दौरान सेल्फी भी ली। अनुपम खेर इस दौरान पूजा-पाठ में भी शामिल रहे। सुशांत सिंह की दुल्हन बनी हैं हीरोइन कायरा आडवाणी।

    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत तब से अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में हैं, जब वह सिर्फ छोटे पर्दे के कलाकार हुआ करते थे। कई बार सुनने को मिला कि ये दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन हाल ही में सुशांत ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह शादी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ अंकिता नहीं कोई लड़की नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 के हुए अभिषेक, इन फिल्मों में आएंगे जल्द ही नजर

    सुशांत सिंह ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम शेयर की है। इसमें वो शेरवानी में हैं। उनको अनुपम खेर आशीर्वाद दे रहे हैं। दोनों ने इस दौरान सेल्फी भी ली। अनुपम खेर इस दौरान पूजा-पाठ में भी शामिल रहे। सुशांत सिंह की दुल्हन बनी हैं हीरोइन कायरा आडवाणी।

    दरअसल, ये कोई रियल लाइफ का सीन नहीं, बल्कि रील लाइफ का वाकया है। सुशांत की अगली फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी कर रही हैं। कियारा भी इस दौरान दुल्हन की ड्रेस में सजी-बनी दिख रही हैं।

    पढि़ए फिल्म 'सनम तेरी कसम' का रिव्यू

    सुशांत इस समय 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की तैयारियों में बहुत व्यस्त हैं। सुशांत जहां-जहां भी शूटिंग के लिए जाते हैं, वो सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करते हैं। फिल्म को नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं। ये भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।