यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए, पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ में आभिषेक ने क्या कहा?
एक फैन ने जब अभिषेक बच्चन से पूछा की उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की सबसे अच्छी बात क्या लगती है, तो जानिए उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ में क्या कहा?

नई दिल्ली। 20 अप्रैल को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी शादी की 9वीं सालगिराह मनाएंगे। दोनों के बीच अटूट प्यार और रिश्तों को लेकर समझदारी साफ दिखाई देती है। अपनी पत्नी की तारीफ करने का अभिषेक एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। एक फैन ने जब अभिषेक से पूछा की उन्हें ऐश्वर्या की सबसे अच्छी बात क्या लगती है, तो जानिए उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ में क्या कहा?
सलमान-अनुष्का आज 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए पहुंचेेंगे दिल्ली!
ट्विटर पर अपने फैन के सवाल पर अभिषेक ने जवाब में लिखा, 'वो ऐश्वर्या के सच्चे प्यार के दीवाने हैं'। आपको बता दें कि अभिषेक ने एक फिल्म के दौरान ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया था और ऐश्वर्या ने भी अभिषेक के शादी के प्रस्ताव पर तुरन्त हामी भर दी थी और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के चार साल बाद दोनों को एक प्यारी-सी बेटी आराध्या हुई।
ईशा गुप्ता ने क्यों उड़ाई खुद की ही सगाई की अफवाह, सामने आया सचShe loves unconditionally https://t.co/hQOpYUZqGR
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) April 11, 2016
एक अच्छी पत्नी के साथ-साथ ऐश्वर्या एक अच्छी मां भी हैं। ज्यादातर मौके पर आराध्या अपनी मां के साथ नजर आती हैं। हाल ही में फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग के दौरान एक तरह ऐश्वर्या अपने काम को पूरी इमानदारी के साथ कर रही थीं, तो वहीं दूसरी तरह मां का फर्ज भी वो बाखूबी निभा रही थीं। अब ऐसी समझदार पत्नी की तारीफ किए बिना अभिषेक भला रह भी कैसे सकते हैं।