उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: सर्वे में अव्वल आए तो कमल ने लपका
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट देने के लिए भाजपा ने सर्वे कराया। इस सर्वे में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत अव्वल रहे।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने भाजपा में शामिल होकर सब को चौंका दिया। इसमें भाजपा की ओर से तीन बार कराए गए सर्वे की अहम भूमिका रही। ये भी माना जा रहा कि भाजपा का टिकट पक्का होने का आश्वासन भी उन्हें मिल चुका था। यही नहीं, उनकी पैरवी करने में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी भूमिका मानी जा रही है।
राज्य बनने के बाद पिछले तीन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा पर भाजपा तीनों बार तीसरे नंबर पर ही रही है। भाजपा इस सीट पर दूसरे नंबर पर भी नहीं आई है, लेकिन इस सीट पर इस बार भाजपा ने तीन बार प्राइवेट कंपनियों से गोपनीय सर्वे कराए। इन सर्वे में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ही अव्वल रहे तो भाजपा के प्रदेश व केंद्र के नेताओं और केदार सिंह रावत के बीच बैठकों का दौर चला। करीब एक माह पहले केदार सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चली थी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन 2017: दुर्गम इलाकों के लिए एयर एंबुलेंस
इसके बाद केदार सिंह रावत की कांग्रेस संगठन व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच कुछ दूरियां बढ़ती चली गईं। हालांकि, उसके बाद भी वह कांग्रेस से टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। इस बीच रावत की भाजपा नेताओं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने केदार सिंह रावत की पैरवी की।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा
राजनीतिक सफर
केदार सिंह रावत वर्ष 1996 तक आरएसएस एवं भाजपा में सक्रिय रूप से रहे। इसी दौरान वह भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। 1996 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और उत्तराखंड जन मोर्चा में शामिल हुए। 1999 में कांग्रेस का दामन थामा। वर्ष 2002 में केदार सिंह रावत ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा, दूसरे नम्बर पर रहे। 2007 में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और विधानसभा में पहुंचे। 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: चार के टिकट काट भाजपा ने किए 64 प्रत्याशी घोषित
परिचय
नाम- केदार सिंह रावत
उम्र-61 वर्ष
निवासी- ग्राम बीफ, पट्टी गीठ, तहसील बड़कोट उत्तरकाशी
शिक्षा- एमए, एलएलबी
व्यवसाय- होटल व वकालत
आधार- व्यवहार कुशल, राजनीति का लंबा अनुभव, क्षेत्र में पकड़
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: शिवपाल ने 26 सपा उम्मीदवार किए घोषित
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन 2017: जी का जंजाल बना सोशल मीडिया का जाल
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।