Move to Jagran APP

LIVE: यूपी में 14 वर्ष के बाद खिला कमल, भाजपा ने लगाया जीत का तिहरा शतक

यूपी में भाजपा जीत की ट्रिपल सेंचुरी से भी आगे निकल गई है। वहीं सपा 55 सीटों पर जीत गई है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 06:49 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 06:08 PM (IST)
LIVE: यूपी में 14 वर्ष के बाद खिला कमल, भाजपा ने लगाया जीत का तिहरा शतक
LIVE: यूपी में 14 वर्ष के बाद खिला कमल, भाजपा ने लगाया जीत का तिहरा शतक

शाम 18:09 बजे: यूपी में भाजपा को 323 सीट

prime article banner

शाम 17:00 बजे: यूपी में भाजपा को 322, सपा 55, बसपा 19, अन्‍य पांच पर जीती हैं।

शाम 17:15 बजेे : अखिलेश यादव ने स्‍वीकार की हार, जीत को दी भाजपा को बधार्इ, कहा- हमसे बेहतर काम करेगी नई सरकार 

शाम 17: 13 बजे: बिना आंकलन के हार की जिम्‍मेदारी स्‍वीकार नहीं: अखिलेश यादव

श्‍ााम 17:10 बजे: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, पीएम ने भी किया री-ट्वीट 

शाम 17:00 बजे: यूपी में भाजपा को 319, सपा 55, बसपा 19, अन्‍य पांच पर जीती हैं।

दोपहर 16:03 बजे: आजादी के बाद मोदी देश के सबसे बड़े नेता : अमित शाह 

दोपहर 16:00 बजे: पारिवारिक कलह का खामियाजा यूपी में हार से उठाना पड़ा है, कभी सपा में नहीं जाऊंगा : अमर सिंह 

दोपहर 15:55 बजे: नोटबंदी के मुद्दे पर जनता को बहकाने वाली कांग्रेस और सपा को दिया जनता ने करारा जवाब: अमित शाह

दोपहर 15:49 बजे: यूपी में 14 वर्ष के बाद खिला कमल, भाजपा ने लगाया जीत का तिहरा शतक

दोपहर 15:45 बजे: रविवार को संसदीय दल की बैठक में होगा पीएम मोदी का स्‍वागत और किया जाएगा सीएम का एलान : अमित  शाह

दोपहर 15:44 बजे: यूपी में भाजपा जीत की ट्रिपल सेंचुरी के करीब पहुंच गई है।

दोपहर 15:40 बजे: यूपी में भाजपा को 297 सीट, सपा को 51 सीट

दोपहर 15:37 बजे: यूपी में भाजपा जीत का तीहरा शतक लगाने की ओर

दोपहर 15:35 बजे: अमित शाह ने यूपी की जीत को बताई आजादी के बाद की सबसे बड़ी जीत

दोपहर 15:35 बजे: अमित शाह ने यूपी की जनता को दी जीत की बधाई

दोपहर 15:35 बजे: अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

दोपहर 15:32 बजे: यूपी में भाजपा 285, सपा 50, बसपा 14 और अन्‍य 5 पर जीते

दोपहर 15:30 बजे: यूपी में भाजपा 281, सपा 50, बसपा 14 और अन्‍य 5 पर जीते

दोपहर 15:20 बजे : यूपी में भाजपा 279 सीट, सपा का अर्धशतक, बसपा 14 पर जीती

यूपी में भाजपा की जीत के स‍ाथ अब शुरु होगी बदलाव की नई बयार

दोपहर 15:10 बजे: वाराणसी की सभी आठ सीटों पर भाजपा का कब्‍जा

दोपहर 15:06 बजे : यूपी विधानसभा में भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत, 262 भ्‍ााजपा, सपा 49, बसपा  13 अन्‍य चार सीटों पर जीती है।

दोपहर 15:00 बजे : यूपी विधानसभा में भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत, 250 के पार

दोपहर 14:55 बजे: भाजपा 240 सीटों पर, 45 सपा और बसपा 12  और अन्‍य 4 सीटों पर जीती है।

दोपहर 14:48 बजे: यूपी की जीत पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कुछ देर में करेंगे प्रेस कांफ्रेंंस

दोपहर 14:45 बजे: भाजपा 232 सीटों पर, 45 सपा और बसपा 12  और अन्‍य 4 सीटों पर जीती है।

दोपहर 14:37 बजे: भाजपा 216 सीटों पर, 42 सपा और बसपा 11 सीटों पर जीती है।

दोपहर 14:35 बजे: भाजपा को यूपी में स्‍पष्‍ट बहुमत मिल गया है। इसके साथ ही भाजपा 210 सीटों पर, सपा 42, बसपा 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

दोपहर 14:29 बजे: भाजपा ने लगाई जीत की डबल  सेंचुरी ।

दोपहर 14:27 बजे: भाजपा 188 सीटों पर, 30 सपा और बसपा 9 सीटों पर जीती है।

दोपहर 14:26 बजे: कुंडा सीट से राजाभैया एक लाख से अधिक मतों से जीते

दोपहर 14:25 बजे: भाजपा 178 सीटों पर, 30 सपा और बसपा 9 सीटों पर जीती है। 

दोपहर 14:20 बजे: शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग ने नहीं की कार्रवाई : मायावती

दोपहर 14:20 बजे: शाहजहांपुर की तिलहर सीट से जितिन प्रसाद की हार

दोपहर 14:17 बजे: अमरोहा के हसनपुर से भाजपा जीती, सपा के कमाल अख्‍तर हारे

दोपहर 14:15 बजे: मुगलसराय से भाजपा की साधना सिंह जीती

दोपहर 14:08 बजे: यूपी में 162 सीटों पर भाजपा, 25 पर सपा, 9 पर बसपा और तीन पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 14:05 बजे: नोयडा की सदर सीट से भाजपा के पंकज सिंह एक लाख से अंधिक मतों से जीते

दोपहर 14:04 बजे: जसवंत नगर सीट से सपा के शिवपाल जीते

दोपहर 14:00 बजे: यूपी के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले: मायावती

दोपहर 13:58 बजे: यूपी में 152 सीटों पर भाजपा, 19 पर सपा, 8 पर बसपा और तीन पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 13:51 बजे: यूपी में 140 सीटों पर भाजपा, 17 पर सपा, सात पर बसपा और तीन पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 13:49 बजे: हजम नहीं होता भाजपा के पक्ष में मुस्लिम वोटों का जाना: मायावती

दोपहर 13:47 बजे: यूपी में 127 सीटों पर भाजपा जीती, 16 पर सपा और तीन पर अन्‍य और तीन पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 13:46 बजे: मायावती ने की बैलेट से दोबारा चुनाव कराने की मांग

दोपहर 13:45 बजे: बसपा सुप्रिमाे मायावती ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, कहा दोबारा होने चाहिए चुनाव

दोपहर 13:41 बजे: यूपी में 117 सीटों पर भाजपा जीती, 13 पर सपा और तीन पर अन्‍य और छह पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 13:36 बजे: बसपा सुप्रिमाे मायावती ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी कर जीती भाजपा

दोपहर 13:35 बजे: यूपी में 110 सीटों पर भाजपा जीती, 12 पर सपा और तीन पर अन्‍य और तीन पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 13:05 बजे: यूपी में 58 सीटों पर भाजपा जीती, चार पर सपा और एक पर अन्‍य और एक पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 13:01 बजे: रोहनिया, सेवापुर और पिंडरा की सीटों पर भाजपा को बढ़त

दोपहर 13:00 बजे: यूपी में 54 सीटों पर भाजपा जीती, चार पर सपा और एक पर अन्‍य और एक पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 12:55 बजे: यूपी में 46 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य और एक पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 12:55 बजे:  यूपी की मेजा सीट से नीलम करवारिया लगभग बीस हजार मतों से विजयी घोषित

दोपहर 12:51 बजे: यूपी में 42 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य और एक पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 12:46 बजे: यूपी में 40 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य और एक पर बसपा को मिली जीत

दोपहर 12:45 बजे: यूपी में 38 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 12:40 बजे: यूपी में 28 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 12:35 बजे: यूपी में 26 सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा और एक पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 12:35 बजे: यूपी में 21 सीटों पर भाजपा जीती, दो पर सपा और एक पर अन्‍य को मिली जीत

दोपहर 12:30 बजे: यूपी में 16 सीटों पर भाजपा की जीत, एक पर सपा जीती

दोपहर 12:25 : यूपी में अब जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं: योगी आदित्‍यनाथ

दोपहर 12:20 बजे: यूपी में भाजपा 308, सपा 70, बसपा 17, अन्‍य 8 पर आगे

दोपहर 12:10 बजे: यूपी में भाजपा 309, सपा 67, बसपा 20, अन्‍य 7

दोपहर 12 बजे: नोयडा की सदर सीट से पकंज सिंह 50 हजार वाेटों से आगे

सुबह 11:56 बजे: जसवंत नगर से आगे शिवपाल यादव, सपा की हार का ठीकरा अखिलेश यादव पर फोड़ा।

सुबह 11:55 बजे: शिवपाल यादव ने कहा कि नेता जी को हटाकर अखिलेश यादव ने हमारा अपमान किया।

सुबह 11:49 बजे: यूपी में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 306, सपा 70, बसपा 20, अन्‍य 7

सुबह 11:40 बजे: 403/403 सीटों के रुझान

सुबह 11:38 बजे: यूपी में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 301, सपा 71, बसपा 28, अन्‍य 8

सुबह 11:36 बजे: हर वर्ग से मिला यूपी में जनता का समर्थन: रविशंकर प्रसाद

सुबह 11:36 बजे: रविशंकर प्रसाद ने यूपी की जीत को बताया शाह और मोदी की जीत

सुबह 11:04 बजे: 403/403 सीटों के रुझान

यूपी में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 304, सपा 71, बसपा 20, अन्‍य 8

UP Election Result: भाजपा की जीत के स‍ाथ यूपी में अब शुरु होगी बदलाव की नई बयार

सुबह 11:00 बजे: मेरठ से लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी पीछे

सुबह 10:45 बजे: 403/403 सीटों के रुझान

यूपी में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 295, सपा 74, बसपा 25, अन्‍य 9 

सुबह 10:40 बजे: श्रीकांत शर्मा मथुरा से आगे

सुबह 10:39 बजे: यूपी में भाजपा की धमाकेदार एंट्री हो रही है: श्रीकांत

सुबह 10:38 बजे: वाराणसी की सात सीटों पर भाजपा आगे

सुबह 10:38 बजे: अमेठी से गायत्री प्रजापति पीछे

सुबह 10:37 बजे: हमीरपुर की राठ से भाजपा आगे

सुबह 10:37 बजे: केशवप्रसाद मौर्या ने यूपी में भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं को कहा धन्‍यवाद

सुबह 10:35 बजे: पश्चिम यूपी की 136 सीटों में से 95 सीटों पर भाजपा आगे

सुबह 10:34 बजे: 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा यूपी में भाजपा की जीत का असर

सुबह 10:35 बजे: भाजपा को मिला पीएम मोदी के प्रचार का फायदा

सुबह 10:35 बजे: जहां-जहां पीएम मोदी ने किया प्रचार वहां भ्‍ााजपा की जीत तय

सुबह 10:35 बजे: केशव प्रसाद मौर्या ने पीएम मोदी को बताया यूपी की जीत की बड़ी वजह 

सुबह 10:34 बजे: बरेली की 9 में से छह सीटों पर भाजपा आगे

सुबह 10:33 बजे: यूपी में सपा और कांग्रेस के खिलाफ जनादेश

सुबह 10:30 बजे: खार सीट से आजम खान का बेटा पीछे

सुबह 10:26 बजे: लखनऊ की 9 में से आठ सीटों पर भाजपा को बढ़त

सुबह 10:25 बजे: मायावती का बुरा हाल, रुझानों में मिल रही केवल 25 सीटें

सुबह 10:25 बजे: मऊ और गाजीपुर में अंसारी परिवार पीछे

सुबह 10:23 बजे: भाजपा को 41 फीसद वोट

सुबह 10:20 बजे: गोरखपुर से भाजपा के राधामोहन आगे

सुबह 10:18 बजे: 62 दलित सीटों पर भी भाजपा को बढ़त

सुबह 10:10 बजे: दादरी से भाजपा के तेजपाल आगे

सुबह 10:05 बजे: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा को बढ़त

सुबह 9:50 बजे: 1991 के बाद सबसे बड़ी जीत की ओर भाजपा, 1991 में भाजपा को मिली थीं 221 सीटें

सुबह 9:45 बजे: यूपी में जातिगण समीकरण ध्‍वस्‍त, दूसरे और तीसने स्‍थान के लिए सपा बसपा में लड़ाई

सुबह 9:40 बजे: नोयडा से पंकज सिंह आगे

सुबह 9:35 बजे: संगीत सोम आगे

सुबह 9:25 बजे: मुख्‍तार अंसारी का परिवर पीछे

सुबह 9:15 बजे: शिवपाल यादव पीछे

सुबह 9:10 बजे: लखनऊ कैंट से मुलायम सिंह यादव की बहु अर्पणा यादव पीछे

सुबह 9:07 बजे: अमरमणि त्रिपाठी आगे

सुबह 9:05 बजे: जितिन प्रसाद पीछे

सुबह 9:00 बजे: कुंडा से राजा भैया पीेछे

सुबह 8:57 बजे: पिंडरा से अजय राय पीछे

सुबह 8:55 बजे: यूपी में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 99, सपा 45, बसपा 31, अन्‍य 7

सुबह 8:51 बजे: एसपी, बसपा से आगे भाजपा

सुबह 8:50 बजे: बसपा तीसरे नंबर पर, भाजपा पांच गुणा सीटों पर आगे

सुबह 8:45 बजे: एसपी से तिगुनी सीटों पर भाजपा आगे

सुबह 8:40 बजे: लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव पीछे, इटावा से माता प्रसाद पीछे

सुबह 8:38 बजे: गायत्री प्रजापति आग

इससे पहले: 

यूपी में 62 सीटों के रुझान मिल रहे रहे हैं जिसमें 25 में भाजपा 20 में सपा और 16 पर बसपा आगे चल रही है।  

सुबह 8.30 बजे: शुरुआती रुझानों के मुताबिक यूपी में भाजपा और सपा कांग्रेस गठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। रामपुर खास से सपा के कद्दावर नेता आजम खां फिलहाल पीछे चल रहे हैं। सरधना सीट से भाजपा के संगीत सोम आगे चल रहे हैं।  

सुबह 8.15 बजे: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। पोस्टक बैलट की गिनती इस समय जारी है। पोस्टल बैलट में मऊ सदर विधानसभा से मुख्तार अंसारी पोस्टल बैलट की गिनती में आगे चल रहे हैं। 

यूपी में सात चरणों में चुनाव कराया गया था। पहले चरण में 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर 11 फरवरी को वोट डाले गए थे। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बागपत जैसे जिले शामिल थे. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को वोट डाले गए थे। तीसरे चरण में 69 सीटों पर 19 फरवरी को चुनाव कराया गया था। चौथे चरण में 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 52 सीटों के लिए 27 फरवरी को और छठे चरण में 49 सीटों पर 4 मार्च को चुनाव संपन्न हुआ। सातवें चरण में 40 सीटों पर 8 मार्च को वोट डाले गए।

4853 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला


2017 के विधानसभा चुनाव में 4853 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया जिसमें 4370 पुरुष, 482 महिला प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। बसपा ने सबसे ज्यादा 403 उम्मीदवार उतारे। भारतीय जनता पार्टी ने 384 उम्मीदवार खड़े किए। समाजवादी पार्टी ने 311 विधानसभाओं में उतारे उम्मीदवार जबकि कांग्रेस ने 114 स्थानों पर उम्मीदवारों को उतारा था। इन चुनावों में कुल 1462 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव में उम्मीदवारी की।

 यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। समाजवादी वर्तमान में सत्‍ता में हैं और उसने वापसी के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया है। इसके तहत सपा ने 298 और कांग्रेस ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्‍नी डिंपल यादव और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रचार की कमान संभाली। वहीं भाजपा 15 और बसपा 5 साल के सत्‍ता के सूखे को समाप्‍त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने छोटे-छोटे दलों से गठजोड़ किया है। उसकी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के मुखिया रहे।

बसपा की कमान मायावती के हाथों में ही रही। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 202 सीटें चाहिए होंगी। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा को 224, बसपा को 80 और भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.