Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Election 2017: जौनपुर में भाजपा समर्थकों का कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर हमला

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 07 Mar 2017 02:39 PM (IST)

    सुजानगंज में इंटर कालेज बेलवार के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर दुबे और भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी के परिवार के लोगों में भिड़ंत हो गई।दोनो पक्ष से दो-दो लोग घायल हैं।

    UP Election 2017: जौनपुर में भाजपा समर्थकों का कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर हमला

    जौनपुर (जेएनएन)।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के एक दिन पहले आज जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के प्रत्याशियों के परिवार के लोगों के बीच जोरदार संघर्ष हो गया। मामला मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का है।
    सुजानगंज में इंटर कालेज बेलवार के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर दुबे और भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी के परिवार के लोगों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनो पक्ष से दो-दो लोग घायल हैं। घायलों में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय भी हैं। उनकी एक गाड़ी भी तोडफ़ोड़ की शिकार। विधायक के पति अरुण दुबे सहित दोनों तरफ से थाने मे तहरीर दे दी गयी है। दोनों पक्षों से कई लोग थाने पर जमे हैं।
    भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप है कि उनके समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थकों पर घेराबंदी करके लाठी डंडों से कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। इस घटना में कई से सिर फटे तो कई के हाथ पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। सभी के घायलों को इलाहबाद में भर्ती कराया गया है। 
    पीडि़तों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों को गिफ्तार नहीं कर रही है। मामले में सुजानगंज थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
    जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी के समर्थकों पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजय दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
    अजय का आरोप है कि वह आखिरी चरण के मतदान का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जनता से मिलने के बाद कल देर रात एक बजे के बीच अपने समर्थकों के साथ घर वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही बेलवार बाजार सुजानगंज के पास पहुंचे थे तभी भाजपा प्रत्याशी सीमा के बेटे उत्कर्ष, उनके देवर नीरज, संतोष, व्यास सहित करीब 200 लाठी-डंडों और असलहों से लैस समर्थकों ने उन्हें और उनके समर्थकों को घेर लिया।
    घेराबंदी के दौरान वह अपनी कारों से उतर भी नहीं पाए थे कि दबंगों ने हमला कर दिया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
    बसपा प्रत्याशी पर मुकदमा
    वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी टी राम व तीन अन्य पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज। धारा 171ई, 420 व 123ए के तहत मामला चाोलापुर थाने में दर्ज। कल देर रात दो लोग 6.20 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए थे। पुलिस ने पूछताछ व तथ्यों के आधार पर आज मुकदमा दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें