विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election-2017 सीएम अखिलेश यादव की आज आजमगढ़ में सात चुनावी सभा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:13 AM (IST)

आजमगढ़ में अखिलेश यादव आज जनसभा का अभियान 12 बजे से शुरु करने के बाद देर शाम तक अंजाम देंगे।

UP Election-2017 सीएम अखिलेश यादव की आज आजमगढ़ में सात चुनावी सभा
UP Election-2017 सीएम अखिलेश यादव की आज आजमगढ़ में सात चुनावी सभा
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी सभा को लेकर बेहद सक्रिय हैं। आज वह मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सात चुनावी सभा करेंगे। 
आजमगढ़ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश यादव आज जनसभा का अभियान 12 बजे से शुरु करने के बाद देर शाम तक अंजाम देंगे। 12 बजे उनकी सभा माहुल बाजार में होगी। इसके बाद दीदारगंज, कमरिया हाइडिल बाजार, छतवारा, बैरमपुर कॉलेज, किसान बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया तथा बघैला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।