यूपी चुनाव 2017: गुजरात के गधों का प्रचार न करें सदी के महानायक
विवादों में रहने वाले यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति मंच पर ही रो पड़े और अखिलेश के आने से पहले सभा छोड़कर चले गए। मंत्री गायत्री प्रजापति एक बार फिर से चर्चाओं में हैं।
लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को रायबरेली में अमिताभ बच्चन का नाम लिए बिना कहा कि सदी के सबसे बड़े महानायक गुजरात के गधों का प्रचार न करें। मुख्यमंत्री ने टीवी विज्ञापन ऐस-अभ्यारण्य (गधों के लिए बनाया गया अभ्यारण्य) का संदर्भ लेते हुए तंज कसा। अखिलेश ने सवालिया अंदाज में कहा कि आप लोग टीवी पर गुजरात के गधों का प्रचार देख रहे होंगे। यदि किसी ने टीवी पर यह एड नहीं देखा हो तो वह खुद उसे पूरा का पूरा इसे पढ़कर सुना सकते हैं। उन्होंने फिर पूछा कि क्या कहीं गधों का भी प्रचार होता है। यदि गधों का प्रचार होने लगा तो कैसे काम चलेगा। गुजरात के लोग अब गधों का भी प्रचार कराते हैं।
यह भी पढ़ें- गैंगरेप मामले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
प्रधानमंत्री द्वारा बिजली व्यवस्था पर उठाये गए सवाल पर अखिलेश बोले हमने बनारस में बुजुर्ग भाजपा विधायक दादा श्यामदेव रायचौधरी के अनशन का संज्ञान लिया और अब वहां 24 घंटे की बिजली आपूर्ति दी जा रही है। मोदी जी बताए, उन्होंने उत्तर प्रदेश में बिजली के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आह्वान किया कि नोट की लाइन में लगने वाले अब वोट की लाइन में लगकर भाजपा को सबक सिखाएं। केंद्र सरकार सिर्फ वादा करती है, विकास नहीं। कालाधन वापस लाने को कह रहे हैं लेकिन, अभी तक वापस नहीं आया। अखिलेश बोले हमने गरीबों को समाजवादी पेंशन दी, लोहिया आवास दिया, 108 व 102 एंबुलेंस चलवाई, डायल 100 की शुरुआत की।बसपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों से लखनऊ में लगे पत्थर के हाथियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने अमेरिका की तर्ज पर सड़कें बनाने और किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने का वादा किया।
यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ पुलिस मेहरबान
अमेठी से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति के पक्ष में अखिलेश यादव की सभा होने से पहले प्रजापति मंच पर सीएम के आने से पहले अपनी बात कहने के दौरान रोने लगे। इसके बाद वह मंच से उतर गए। विवादों में रहने वाले यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति मंच पर ही रो पड़े और अखिलेश के आने से पहले सभा छोड़कर चले गए। ऐसा माना जा रहा है कि गायत्री को मंच पर न बैठाना का फैसला लिया गया है। इसी फैसले का विरोध करते हुए गायत्री मंच से चले गए। अमेठी में गायत्री प्रसाद प्रजापति का मुकाबला कांग्रेस की अमीता सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी की गरिमा सिंह के साथ होना है। यह दोनों ही अमेठी राजघराने की रानी हैं।
यह भी पढ़ें- मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
अमेठी के गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह के समर्थन मे सभा करने पहुंचे अखिलेश यादव ने गायत्री प्रसाद प्रजापति पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि उनको भी जिता देना, हालांकि वह आज कल न्यूज़ की सुर्खियों में छाये है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हमने प्रदेश में एम्बुलेंस चलाई। पुलिस के लिए 100 नंबर वाहन चलाया। अब गरीबों को पूरा राशन मिलने के साथ ही समाजवादी पेंशन में 1000 हजार रूपये दिया जायेगा। सरकार बनने पर हर गरीब को लोहिया आवास मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि नौ साल से लखनऊ में बसपा ने हर जगह हाथी खड़ा किया है मैंने आज तक चलते हुए नहीं देखा। भाजपा कह रही है हम बिजली देंगे। लेकिन आज त्यौहार पर भी बिजली नहीं मिल रही है। हमने बनारस को 24 घंटे बिजली दी है। वो गंगा मैया की सौगंध खा कर करे की हमने तो कही-कहीं 24 घंटे बिजली दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: गायत्री प्रसाद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका तो भाजपा की साजिश
हमने तीन माह में प्रदेश के तीन गांव में सोलर बिजली दी है। अब साइकिल की रफ़्तार बहुत आगे है। हम तीन चरण में बढ़त पर हैं। रोजगार के लिए हम काम कर रहे है। पुलिस में 10, 12 पास करके आना और तेज दौड़ लेना बिना घुस दिए नौकरी मिलेगी। अखिलेश बोले हमारी पत्थर वाली बुआ से बचकर रहना। मोदी जी कह रहे है सपा वाले जमीन कब्ज़ा कर रहे है। हमसे कहो सूची दो मैं खुद उनको निकल दूंगा। जाँच में पूरी मदद करेंगे। स्मार्ट फोन से सभी सरकार के साथ सीधी जुड़ेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।