UP Election 2017 :आगरा में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन
आगरा में कल 95 वर्ष की बुजुर्ग व्हील चेयर पर बैठकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन किया।
आगरा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ताजनगरी आगरा में कल एक 95 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इनका नामांकन करने का उद्देश्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के साथ बुजुर्गों को भी अब समाज में मुख्यधारा में लाने का है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए कल नामांकन का अंतिम दिन था। आगरा में कल 95 वर्ष की बुजुर्ग व्हील चेयर पर बैठकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन किया।
UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया
यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। जिसके तहत सभी तीन चरणों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन किया जा रहा है। इसी बीच सूबे के आगरा जिले से 95 वर्ष की महिला जल देवी भी नामांकन कराने पहुंची। जल देवी की उम्र 95 वर्ष है। आगरा की खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश की सबसे उम्रदराज प्रत्याशी जल देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, जो व्हील चेयर पर सवार होकर बेटे के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। जल देवी प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जिन्होंने आज खेरागढ़ से नामांकन किया है। इस ढलती उम्र में वे आत्मविश्वास से लबरेज 95 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जनता की समस्याओं को दूर करने का जज्बा उनकी बातों में साफ दिखाई देता है। 95 साल की जल देवी पहले भी जिला पंचायत का चुनाव जीत चुकी है। उनकी इच्छा है कि वे जब तक जिन्दा रहेगी चुनाव लड़ती रहेगी और उनके बाद उनकी इस विरासत को उनका बेटा आगे बढाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी
जल देवी एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी जल देवी ने आगरा के खैरागढ़ से अपना नामांकन भरा है। 95 साल की उम्र में खैरागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। 95 साल की अवस्था में भी जल देवी नामांकन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका एजेंडा है कि, वो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।