Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 08:51 AM (IST)

    राजेंद्र यादव तथा नरेश उत्तम ने आज लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव का नाम घोषित किया। इसके साथ ही कन्नौज के छिबरामऊ से अरविन्द सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

    UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश चंद्र उत्तम ने आज 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके साथ ही तीन प्रत्याशियों के नाम में बदलाव भी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज अपर्णा के नाम की घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम के साथ तथा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने की। राजेंद्र यादव तथा नरेश उत्तम ने लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव का नाम घोषित किया।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश का घोषणा पत्र : एक करोड़ को हजार रुपया मासिक पेंशन

    इसके साथ ही कन्नौज के छिबरामऊ से अरविन्द सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने मंत्री विजय मिश्रा व शादाब फातमा का टिकट काट दिया है। विजय मिश्रा के स्थान पर गाजीपुर से राजेश कुशवाहा को तथा जहूराबाद से शादाब फातिमा के स्थान पर महेंद्र चौहान को टिकट मिला है। इसके अलावा चकिया से पूनम सोनकर, जंगीपुर से देवेन्द्र यादव, मुगलसराय से बाबूलाल यादव तथा मछलीशहर से जगदीश सोनकर को टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: UP Elections 2017: सपा व कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं

    बलिया के रसड़ा से सनातन पाण्डेय तथा गाजीपुर के दीदारगंज से आदिल शेख को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मेहंदावल से पप्पू निषाद, आजमगढ़ से दुर्गा प्रसाद यादव, गोरखपुर ग्रामीण से विजय यादव, फतेहपुर से चन्द्र प्रकार लोधी तथा पिपराइत से अमरेन्द्र निषाद को टिकट मिला है। लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा व लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

    तीन प्रत्याशियों को बदला है। सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र से गुफरान अहमद के स्थान पर अब्दुल शानावाज खां को लखीमपुर खीरी की श्रीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राम शरण की जगह मीरा बनों तथा फर्रुखाबाद की कायमगंज में अमित कुमार कठेरिया की जगह सुरभि पत्नी अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

    इसके साथ ही पार्टी ने कायमगंज से अमित कठेरिया की जगह सुरभि, सहारनपुर देहात से गुफरान अहमद की जगह अहमद शाहनवाज तथा लखीमपुर के श्रीनगर से रामशरण के स्थान पर अब मीरा बानो को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। जहूराबाद से शिवपाल यादव की करीबी शादाब फातिमा का टिकट कटा।

    यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव : अंबिका के सपा छोडऩे से मुलायम आहत, नहीं करेंगे प्रचार

    सूची इस प्रकार है

    कन्नौज

    छिबरामऊ से अरविन्द सिंह यादव

    तिर्वा से विजय बहादुर पाल

    लखनऊ

    लखनऊ पश्चिम से मो रेहान

    लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्रा

    लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा

    लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव

    फतेहपुर से चंद्रप्रकाश लोधी

    संतकबीरनगर

    मेहदावल से लक्ष्मीकांत उर्फ़ पप्पू निषाद

    घनघटा से अलगू चौहान

    गोरखपुर

    पिपरईच से अमरेन्द्र निषाद

    गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव

    आजमगढ़

    अतरौलिया से संग्राम सिंह

    गोपालपुर से नफीस अहमद

    सगड़ी से अभय नारायण सिंह

    मुबारकपुर से अखिलेश यादव

    आजमगढ़ से दुर्गा प्रसाद यादव

    निजामाबाद से आलमबदी

    फूलपुर पवई से श्याम बहादुर सिंह

    दीदारगंज से आदिल शेख

    लालगंज से बचाई सरोज

    मेहनगर से कल्पनाथ सरोज

    बलिया

    रसड़ा से सनातन पाण्डेय

    जौनपुर

    मछलीशहर से जगदीश सोनकर

    मडियाहू से श्रद्धा यादव

    जाफराबाद से शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी

    केराकत से गुलाबचंद सरोज

    गाजीपुर

    गाजीपुर से राजेश कुशवाहा

    जंगीपुर से वीरेन्द्र यादव

    जहूराबाद से महेंद्र चौहान

    चंदौली

    मुगलसराय से बाबु लाल यादव

    सकलडीहा से प्रभुनारायण सिंह

    सैयदरजा से मनोज कुमार सिंह

    चकिया से पूनम सोनकर

    वाराणसी

    अजगर से लालजी सोनकर

    रोहनिया से महेंद्र सिंह पटेल

    सेवापुरी से सुरेन्द्र सिंह पटेल।

    comedy show banner
    comedy show banner