विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी विधानसभा चुनाव: शिवपाल को फिर झटका, स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 09:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का नाम नहीं है।

यूपी विधानसभा चुनाव: शिवपाल को फिर झटका, स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर
यूपी विधानसभा चुनाव: शिवपाल को फिर झटका, स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का नाम नहीं है। शिवपाल इससे पहले सपा से महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पद पहले ही गंवा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस भी आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017 : प्रथम चरण में राहुल गांधी करेंगे छह रैलियां

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी सूची में सपा सपा के स्टार प्रचारक के रूप में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और समाजवादी कुनबे के हर प्रमुख नेता शामिल है लेकिन इस सूची से शिवपाल सिंह यादव का नाम नदारद है। रामगोपाल यादव की तरफ से चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के नाम हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में मोहम्मद आजम खान, राम गोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और सुरेंद्र नागर हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का घोषणा पत्र : एक करोड़ को हजार रुपया मासिक पेंशन

स्टार प्रचारक सांसदों में जया बच्चन, डिंपल यादव धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप सिंह हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर व रामआसरे कुशवाहा हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में रामजी लाल सुमन, जावेद आब्दी, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, रमेश प्रजापति, नीरज शेखर, जावेद अली खान, राजीव राय, विनोद सविता, राम आसरे विश्वकर्मा प्रमुख हैं। विधानपरिषद सदस्यों में राम सकल गुर्जर, उदयवीर सिंह, राकेश यादव, सरोजनी अग्रवाल, साहब सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, असीम यादव, रामवृक्ष यादव को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

पूर्व विधान परिषद सदस्य ख्वाजा हलीम, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017: सपा व कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं