विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑड-ईवन फॉर्मूले के दूसरे चरण में छूट नहीं चाहती हैं महिलाएं

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2016 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2016 07:52 AM (IST)

महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से संपर्क कर निवेदन किया था कि ऑड-ईवन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 15 अप्रैल से दोबारा ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने जा रही है। इसके सफल आयोजन की तैयारियों मे तकरीबन 12 विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं। इस बार महिला चालकों को ऑड-ईवन फॉर्मूले से छूट मिलने के आसार कम ही हैं।

गत दिनों दिल्ली की कुछ महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से संपर्क कर निवेदन किया था कि ऑड-ईवन फॉर्मूले से वह कोई रियायत नहीं चाहती हैं। उनका कहना था कि प्रदूषण का खामियाजा महिलाओं व बच्चों को भी भुगतना पड़ता है।

ऑड-ईवन फॉर्मूला पार्ट- 2 फेल होने पर नपेंगे अधिकारी

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या दूर करने के लिए इस फॉर्मूले को लागू करने का फैसला लिया है। मंगलवार को दिल्ली की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री गोपाल राय से मुलाकात करेगा। बताया जा रहा रहा है कि स्वाति मालीवाल भी इनके साथ गोपाल राय से मिलने जा सकती हैं।

गोपाल राय के अनुसार ऑड-ईवन फॉर्मूले को दोबारा लागू करने से पहले फरवरी के पहले सप्ताह में लोगों से जो सुझाव मांगे गए थे उनमें से कुछ अहम सुझावों पर इस सप्ताह कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि दिल्ली में दोबारा ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू हो या नहीं इस बाबत फरवरी में कराए गए सर्वे में 81 फीसद लोगो ने दोबारा इसको लागू करने की इच्छा जाहिर की थी। लोगों की माग थी कि इसे स्कूली परीक्षा के बाद से लागू किया जाए। अब स्कूलों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

Delhi: 15 से 30 अप्रैल तक लागू होगा ऑड-ईवन का दूसरा चरण

दोबारा लागू करने से पूर्व दिल्ली वालों ने दिए हैं यह सुझाव
-जिस कार में चार से ज्यादा यात्री हों उसको छूट मिले।
- 65-70 साल के बुजुर्गों को छूट मिले।
- दूसरे राज्यों की गाडि़यों को छूट मिले जिससे दूर से आने वाले यात्रियों को राहत मिले।
- प्रति परिवार एक कार की अनुमति मिले, दूसरी कार पर उसकी कीमत जितना टैक्स हो।