Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर की चौखट के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं...पढ़ें खबर

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2016 07:42 PM (IST)

    गोविंदपुरी इलाके में एक सप्ताह के भीतर तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने विश्वास तो तोड़ा ही रिश्ते को भी शर्मसार किया।

    नई दिल्ली। गोविंदपुरी इलाके में एक सप्ताह के भीतर तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने विश्वास तो तोड़ा ही रिश्ते को भी शर्मसार किया। देवर ने विधवा भाभी की मजबूरी का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया तो एक युवक ने प्रेम जाल में युवती को फंसाकर पांच साल तक दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं सात साल की बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग (15) ने दुष्कर्म किया, जबकि बच्ची का भाई उसका दोस्त है। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियो को दबोच लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टॉफी देने के बहाने लड़के ने मासूम के साथ किया ऐसा काम, पढ़ें खबर

    पहला मामला

    पुलिस के अनुसार, पहला मामला गोविंदपुरी गली नंबर सात का है, जहा पीड़िता परिवार के साथ रहती है। करीब दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह जीविका चलाने के लिए घरों में काम करती है। करीब एक साल पहले फरीदाबाद निवासी उसके देवर (24) का उसके पास आना-जाना शुरू हुआ। करीब आठ महीने पहले उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने कहा कि वह फरवरी में पहले मंदिर में फिर मार्च में कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी करेगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आखिरी बार 13 मार्च को आरोपी पीड़िता से मिला, जिसके बाद से वह गायब था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।

    छत पर 'डॉक्टर-डॉक्टर' खेल रहे किशोरों ने की ये घिनौनी करतूत, जानने के लिए पढ़ें

    दूसरा मामला

    दूसरा मामला तुगलकाबाद एक्सटेंशन का है, जहां पीड़िता (22) परिवार के साथ रहती है। जून 2010 में उसकी दोस्ती पास में रहने वाले मोहम्मद सरताज (24) से हुई थी। वह इलाके में मेडिकल स्टोर चलाता है। एक दिन सरताज उसे शादी का झांसा देकर गली नबर 18 स्थित एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उस समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष की थी। इसके बाद वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता शादी के लिए जब भी कहती सरताज बहाना बनाकर टाल देता। वर्ष 2015 व फरवरी 2016 मे पीड़िता गर्भवती हुई। दोनों ही बार आरोपी ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता शादी करने की जिद पर अड़ गई तो आरोपी ने शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    तीसरा मामला

    तीसरा मामला तुगलकाबाद गांव का है, जहां सात वर्ष की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले नाबालिग (15) ने दुष्कर्म किया। बच्ची कक्षा-1 में पढ़ती है। आरोपी कक्षा-7 मेंं पढ़ता है। वह बच्ची के भाई का दोस्त है। वारदात के दिन बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी अरोपी वहां आया और बहलाकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई अपने घर वापस आई और आपबीती मा को बताई। मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एम्स में बच्ची का मेडिकल कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेसेज एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner