OMG! भूत बनकर ही ले सकते हैं इस त्योहार का मजा...पढ़ें खबर
शहर की पहचान मिलेनियम सिटी के तौर पर तो है लेकिन अब गुड़गांव देश और विदेश की संस्कृति, त्योहार और रहन-सहन को भी समेट रहा है। शनिवार को गुड़गांव में बच्चों ने अमेरिका और यूरोप मे मनाया जाने वाला हैलोविन उत्सव मनाया।
गुड़गांव। शहर की पहचान मिलेनियम सिटी के तौर पर तो है लेकिन अब गुड़गांव देश और विदेश की संस्कृति, त्योहार और रहन-सहन को भी समेट रहा है। शनिवार को गुड़गांव में बच्चों ने अमेरिका और यूरोप मे मनाया जाने वाला हैलोविन उत्सव मनाया।
गुडगांव स्थित थिक स्टेशन्स शिक्षण सस्थान ने हैलोविन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सात से 14 साल के बच्चों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। सारे बच्चे भूतों के पोशाक में नजर आए और खूब मजे किए। हैलोविन उत्सव हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
अमेरिका सहित यूरोप के दोशों में यह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मान जाता है कि करीब दो हजार साल पहले इस उत्सव की शुरुआत हुई थी। उत्सव के दौरान बुरी आत्माओं को डराने और उनको दूर भगाने के लिए लोग इस दिन भूत प्रेतों की पोशाकें पहनते हैं।
उत्सव के दौरान बच्चों को विज्ञान के माध्यम से यह भी बताया गया कि सूखी बर्फ को उबलते हुए पानी में डालने से सफेद धुआं बाहर आता है और लोग इसको जादू टोना और भूत प्रेत बताते है। इस मौके पर देशी और विदेशी बच्चों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस भी किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।