यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दादरी के चिटहेड़ा गांव में गाय के अवशेष मिलने की सूचना, पुलिस बल मौजूद
दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुई हिंसा की लपटें अभी बुझी भी नहीं हैं कि एक बार फिर इलाके में तनाव बढ़ता दिख रहा है।

ग्रेटर नोएडा। दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुई हिंसा की लपटें अभी बुझी भी नहीं हैं कि एक बार फिर इलाके में तनाव बढ़ता दिख रहा है।
बिसाहड़ा गांव के बाद दादरी के चिटहेड़ा गांव में गाय के अवशेष मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई है।
दादरी की घटना पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, सियासत तेज
गांव में गाय के अवशेष मिलने के बाद मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को गाय के फैले हुए अवशेष उठाने से रोक दिया है।
