विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE - राजौरी गार्डन उपचुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में BJP आगे

By Edited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 09:13 AM (IST)

पहले चरण में भाजपा उम्‍मीदवार करीब एक हजार मतों से आगे। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।

LIVE - राजौरी गार्डन उपचुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में BJP आगे
LIVE - राजौरी गार्डन उपचुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में BJP आगे

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ] । राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज सामने आ जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम हरि नगर स्थित सरकारी विद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पहले चरण में भाजपा उम्‍मीदवार एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं।  इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।

बता दें कि आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। यह सीट जहां आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है, वहीं इस पर कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की भी निगाहें हैं। निगम चुनाव को देखते हुए उपचुनाव परिणाम को काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जानिए, राजौरी गार्डन विस उपचुनाव में कम मतदान से क्‍यों बेचैन हुई BJP

नेताओं के मुताबिक जिस पार्टी की इस उपचुनाव में जीत होगी उसका निगम चुनाव में मनोबल बढ़ा रहेगा और जनता के मिजाज का पता चलेगा। मतगणना हरि नगर स्थित सरकारी विद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव में 46.46 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पॉश इलाकों में वोटिंग कम हुई थी।

यह भी पढ़ें: AAP की होर्डिंग पर रार: BJP बोली, जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं केजरीवाल

यह  चुनाव 20 पोलिंग स्टेशनों के 166 बूथों पर कराया गया था। इस सीट पर भाजपा से मनजिंद सिंह सिरसा, कांग्रेस से मीनाक्षी चंदीला व आम आदमी पार्टी से हरजीत सिंह प्रत्याशी हैं। हालांकि, कुल मिलाकर छह प्रत्याशी इस सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।