विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP की होर्डिंग पर रार: BJP बोली, जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं केजरीवाल

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Mon, 10 Apr 2017 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 05:44 PM (IST)

निगम के चुनावी माहौल बनाने के लिए आप ने एक पोस्टर निकाला है, जिसे दिल्ली भर में लगाया जा रहा ...और पढ़ें

AAP की होर्डिंग पर रार: BJP बोली, जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं केजरीवाल
AAP की होर्डिंग पर रार: BJP बोली, जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं केजरीवाल

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । दिल्‍ली में एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच होर्डिंग पर सियासत गरम हो गई है।  यह रार उस समय शुरू हुआ जब यहां नगर निगम चुनाव हो रहे हैं।

नगर निगम चुनाव में आप की ओर से लगाए गए होर्डिंग का भाजपा ने विरोध किया है। आप के होर्डिंग में निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की तस्वीर लगाकर इनमें से एक को चुनने को कहा गया है। जबकि भाजपा निगम चुनाव अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में छाए नीतीश, बोले- बिहारी बिन नहीं चल सकता राजधानी का काम

विजेेंद्र गुप्ता ने इस होर्डिंग पर आपत्ति जताते हुए आप पर उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसका गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने भी इसका विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि आप पहले भी मर्यादा को ताक पर रखकर चुनाव प्रचार करती रही है। भाजपा नेताओं ने दिल्ली चुनाव आयोग से इस तरह के भ्रामक चुनाव प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: MCD Polls: पूरी हुई योगेंद्र यादव के मन की मुराद, चुनाव चिह्न मिला सीटी

इसके अलावा निगम के चुनावी माहौल बनाने के लिए आप ने एक पोस्टर निकाला है, जिसे दिल्ली भर में लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो वाले पोस्टर में आप की ओर से लोगों को सचेत किया गया है।

यह भी पढ़ें: MCD Polls: पूरी हुई योगेंद्र यादव के मन की मुराद, चुनाव चिह्न मिला सीटी

लोगों से कहा गया है कि यदि दिल्ली नगर निगम में भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो बिजली व पानी की फ्री मिल रही सुविधा बंद हो जाएगी, क्योंकि केंद्र सरकार बिजली व पानी दिल्ली सरकार से छीन कर नगर निगमों को फिर से सौंप देगी।

ऐसे में दिल्ली नगर निगम में भाजपा सत्ता में आने पर बिजली पानी को पहले की तरह महंगा कर देंगे। आपको बता दें कि दिल्‍ली में 23 अप्रैल को नगर निगम चुनाव होने हैं और 26 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी।