Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रा शादी की बात सुनकर बोल पड़ी 'मैं तो हूं लड़का, मुझे माफ करो'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 28 Sep 2015 07:47 AM (IST)

    10 सितंबर से गायब एनआरआइ छात्रा ने मिलने पर उसने जो कुछ खुलासा किया उससे सभी हैरान हैं। एनआरआइ छात्रा खुद को समलैंगिक मानने के साथ लड़का भी मानती है।

    नई दिल्ली। 10 सितंबर से गायब एनआरआइ छात्रा ने मिलने पर उसने जो कुछ खुलासा किया उससे सभी हैरान हैं। एनआरआइ छात्रा खुद को समलैंगिक (गे) मानने के साथ लड़का भी मानती है।

    दुष्कर्म के बाद छात्रा के गर्भ में पल रहा था बच्चा, मां समझी मोटी हो गई

    छात्रा माता-पिता की ज्यादती से परेशान है। खुद को लेस्बियन बताते हुए उसने माता-पिता पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

    प्रेमी के संग रहती थी युवती, 7 साल बाद खुला 'अपहरण' का राज

    दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची छात्रा

    कैलीफोर्निया में वैज्ञानिक माता-पिता की बेटी ज्यादती के खिलाफ 19 वर्षीय इस छात्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है।

    दुष्कर्म पीड़िता की दास्तां सुन भर आई, कोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला

    उसका कहना है कि उसके अमेरिकी माता-पिता मूलभूत अधिकारों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। छात्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को सुरक्षा देने के साथ ही अमेरिका वापस भेजने की मांग की है।

    छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का MMS बना INTERNET पर डाला

    छात्रा बोली, मैं हूं लेस्बियन

    छात्रा का साफतौर पर कहना है कि वह लेस्बियन (गे) है और यह बात उसके माता-पिता को भी पता है। छात्रा का आरोप है कि परिवार के लोग उस पर युवक से शादी करने का दबाव डाल रहे हैं, जबकि वह समलैंगिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज में कार न लाने पर पत्नी से कहा, 'जाकर पड़ोसी से संबंध बनाओ'

    दिल्ली में मिली आगरा में तलाश रही थी पुलिस

    आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआइ) की एनआरआइ छात्रा का छह सितंबर को अपहरण हो गया था।कैलीफोर्निया (अमेरिका) की रहने वाली 19 वर्षीय छात्र ने अगस्त में डीईआइ में प्रवेश लिया था। मजे की बात यह है कि छात्रा दिल्ली में एक एनजीओ में रह रही थी, जबकि परेशान पुलिस उसे आगरा में ढूंढ़ रही थी।

    माता-पिता कैलीफोर्निया में वैज्ञानिक
    दयालबाग निवासी छात्र के माता-पिता कैलीफोर्निया में वैज्ञानिक हैं। वह यहां पर आते-जाते रहते हैं। छात्र ने एनजीओ के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसने अमेरिका में अंडर ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की।

    मां के साथ आई थी
    एनआरआइ छात्रा जुलाई में मां के साथ आगरा आई थी, यहां पहुंचने के बाद अभिभावकों ने उसका पासपोर्ट और ग्रीन कार्ड कब्जे में लेकर जबरन डीईआइ में प्रवेश करा दिया।

    खुद को मानती है लड़का
    छात्रा का कहना है कि उसके पिता अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासन को प्रभावित कर सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner