Move to Jagran APP

आश्रम में महिला पुजारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

पीड़िता जब पीछे के रास्ते से आश्रम में घुस रही थी तभी संतोषा नंद, ओम साईं व एक अन्य आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गालियां देने लगे।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 11 Feb 2017 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 07:56 PM (IST)
आश्रम में महिला पुजारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
आश्रम में महिला पुजारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजघाट पावर हाउस स्थित शिव मंदिर के आश्रम में एक महिला पुजारी के साथ मंदिर के ही पुजारी सहित तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मध्य जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता आजादपुर में परिवार के साथ रहती है। उसे मंदिर प्रांगण में बने आश्रम में एक कमरा मिला हुआ है, जिसमें उसका सामान रखा है। पिछले पांच साल से वह वहां आती-जाती है और गायों की देखरेख व पूजा पाठ करती है।

यह भी पढें: ब्लाइंड स्कूल में 12वीं के छात्र ने जूनियर के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज

आश्रम में ही एक कमरा मूलरूप से बिहार के गया निवासी संतोषा नंद को मिला हुआ है। सात फरवरी को संतोषा नंद के पास दूसरा आरोपी ओम साईं आया था। आरोप है कि दोपहर के समय महिला किसी काम से आश्रम में आई, उसने संतोषा नंद से गेट खोलने को कहा। संतोषा नंद ने गेट नहीं खोला और उसे पीछे के रास्ते से आने को कहा। जब वह पीछे के रास्ते से आश्रम में घुस रही थी तभी संतोषा नंद, ओम साईं व एक अन्य आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गालियां देने लगे।

आरोप है कि तीनों उसे पकड़कर पास के कमरे में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने रोते हुए हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाई। बावजूद इसके आरोपी नहीं माने। उन लोगों ने महिला को धमकी दी कि उन्होंने उसके पति को बर्बाद कर दिया, आज वह भी नहीं बचेगी। किसी तरह विरोध कर महिला उनके चंगुल से छूटकर बाहर आ गई और पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता ने फोन करके अपनी बहन को बुलाया और फिर उसे पूरी वारदात बताई।

यह भी पढें: महिला मित्र का साथ पाने के लिए छात्रा ने छोड़ा घर, करने लगी नौकरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.