विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्लाइंड स्कूल में 12वीं के छात्र ने जूनियर के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 09:07 AM (IST)

शिकायत के अनुसार आरोपी छात्र ने पिछले साल दिसंबर में भी कक्षा आठ के एक छात्र से कुकर्म का प्रयास ...और पढ़ें

ब्लाइंड स्कूल में 12वीं के छात्र ने जूनियर के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज
ब्लाइंड स्कूल में 12वीं के छात्र ने जूनियर के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज

नई दिल्ली [जेएनएन]। लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूशन फॉर द ब्लाइंड के हॉस्टल में 12वीं के एक छात्र द्वारा कक्षा तीन के छात्र से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्र (10) का आरोप है कि एक जनवरी को उसके साथ कुकर्म किया गया था। वाइस प्रिंसिपल ने इस संबंध में तीन फरवरी को पुलिस में शिकायत दी है। आरोपी छात्र दूसरे स्कूल में पढ़ाई करता है।

स्कूल की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी छात्र ने पिछले साल दिसंबर में भी कक्षा आठ के एक छात्र से कुकर्म का प्रयास किया था। पीड़ित के पिता ने 19 जनवरी को स्कूल में शिकायत दी थी। आरोपी छात्र (20) ने गुनाह कबूल कर लिखित माफीनामा जमा किया था।

यह भी पढ़ें: आशा किरण होम: महिलाओं के नहाने की होती थी रिकॉर्डिंग, मंगाई गई सीसीटीवी फुटेज

मार्च में उसकी 12वीं की बोर्ड परीक्षा है, इसलिए सबकी सहमति से चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन दोबारा उसने फिर यही हरकत की। इसलिए स्कूल प्रशासन ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा। स्कूल प्रशासन की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि इस स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाया जाता है। हॉस्टल में अन्य स्कूलों के भी बच्चे रहते हैं। आरोपी भी इसी हॉस्टल में रहता है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने बुजुर्ग पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बार-बार बयान बदल रही है पीड़िता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।