Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों से कुकर्म कर उसका वीडियो पोर्न साइट पर डालते थे, यूं हुआ खुलासा

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 24 Nov 2017 07:20 AM (IST)

    पूछने पर बच्चे ने बताया कि गली में रहने वाले चार लड़कों ने उसके साथ कुकर्म किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बच्चों से कुकर्म कर उसका वीडियो पोर्न साइट पर डालते थे, यूं हुआ खुलासा

    फरीदाबाद (जेएनएन)। सारन क्षेत्र में चार लड़कों ने अलग-अलग समय में आठ व छह साल के दो बच्चों के साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। एक पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा है कि आरोपियों ने अन्य बच्चों के साथ भी इसी तरह की हरकत कर वीडियो बनाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे वीडियो को इंटरनेट पर पोर्न साइट्स को बेचते थे, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

    सारन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा कुछ समय से सहमा-सहमा था। उसने बेटे से बात की तो बड़ी मुश्किल से उसने बताया कि गली में रहने वाले चार लड़कों ने उसके साथ कुकर्म किया व इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    पिता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने उनके बेटे के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाया व उसे इंटरनेट पर डाल दिया था।

    साथ ही छह साल के अन्य बच्चे के साथ भी यही हरकत की। इस संबंध में जब आरोपियों के परिजनों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवासियों के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़ा एक व्यक्ति भी इस प्रकरण में लिप्त है।