विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्नर ने पति पर खौलता तेल डालकर मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 02:53 PM (IST)

किन्नर पायल को डर था कि अजय पहले से शादीशुदा है और उसके परिजन उसे छोड़ने का लगातार दबाव भी ...और पढ़ें

किन्नर ने पति पर खौलता तेल डालकर मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह
किन्नर ने पति पर खौलता तेल डालकर मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह

नई दिल्ली (जेएनएन)। जाफराबाद इलाके में किन्नर पत्नी ने सो रहे पति पर खौलता तेल डाला और फरार हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय शर्मा (35) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तिरखा कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद का रहने वाला था।

पुलिस जांच में पता चला कि अजय पहले से ही शादीशुदा और बच्चों का पिता था। करीब चार साल पहले वह दिल्ली आकर एक निजी कंपनी में काम करने लगा। इसी दौरान पायल किन्नर से उसकी मुलाकात हुई।

दोनों के बीच प्रेम हुआ। वर्ष-2014 में अजय पत्नी व बच्चों को छोड़कर पायल के साथ अर¨वद नगर, घोंडा, जाफराबाद में रहने लगा। एक साल बाद उसने पायल से औपचारिक शादी भी कर ली। इधर, अजय के परिजन पायल को छोड़कर वापस पहली पत्नी व बच्चों के पास आने का दबाव बना रहे थे। पायल को यह पसंद नहीं था।

इसी वजह से दोनों के बीच कलह शुरू हो गई। नौ अगस्त को पायल के घर में अजय सोया था। इस बीच पायल ने तेल खौलाकर सो रहे पति के ऊपर डाल दिया। अजय चीखते-चिल्लाते हुए बाथरूम चला गया। इसी दौरान पायल बाथरूम की कुंडी बाहर से लगाकर फरार हो गई।

शोर सुनकर आए एक पड़ोसी ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

किन्नर को डर था, कहीं छोड़कर न चला जाए

किन्नर पायल को डर था कि अजय पहले से शादीशुदा है और उसके परिजन उसे छोड़ने का लगातार दबाव भी बना रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि अजय उसे छोड़कर चला जाएगा।

उसने सोचा, अजय जब मेरा नहीं रहेगा तो वह उसे किसी का नहीं होने देगी। इसलिए उसने अजय की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिवार वालों को सौंप दिया।