विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले वर्ष से राजधानी में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जानें खासियत

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 09:22 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 Sep 2017 09:56 PM (GMT+05:30)

वर्ष 2025 तक कंपनी ने बिजली वितरण क्षेत्र में सभी 18 लाख उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।

अगले वर्ष से राजधानी में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जानें खासियत
अगले वर्ष से राजधानी में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जानें खासियत

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम अगले वर्ष शुरू होगा। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) पहले चरण में ढाई लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाएगा। वर्ष 2025 तक कंपनी ने बिजली वितरण क्षेत्र में सभी 18 लाख उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।

टीपीडीडीएल के प्रबंधक निदेशक प्रवीर सिन्हा ने सोमवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता को अपनी बिजली की खपत पर और अधिक नियंत्रण रहेगा। उन्हें जानकारी मिल सकेगी कि किस समय ज्यादा बिजली खर्च होती है। इसके हिसाब से वह बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकेंगे। बिजली की खपत की सही रीडिंग भी मिलेगी। इसके साथ ही बिजली लाइन में खराबी की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। इससे खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह योजना वैश्विक ऊर्जा प्रबंधन कंपनी लैंडिस एंड गियर के साथ मिलकर लागू की जाएगी। इस कंपनी के सहयोग से तीन फेज वाले 50 हजार और दो लाख एक फेज वाले मीटर बदले जाएंगे। यह काम अगले वर्ष शुरू कर मार्च, 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा जिसमे साढ़े पांच लाख मीटर बदले जाएंगे। इस योजना से स्मार्ट ग्रिड बनाने में भी मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले जानवरों का भी मनाया जाएगा 'हैप्पी बर्थ डे'

यह भी पढ़ें: क्लीन, डर्टी और ओके बटन बताएंगे पब्लिक टॉयलेट के हालात