स्कूल जाते वक्त छात्रा को किया अगवा, गुरूग्राम ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार किशोरी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी किशोरी को गुरुग्राम लेकर गए। यहां गेस्ट हाउस में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। एक बार फिर दिल्ली शर्मसार हुई है। एक बार फिर किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का अपहरण उस वक्त किया गया जब वह स्कूल जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह घर से स्कूल की ओर जा रही थी। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास उसका पूर्व परिचित विकास कार में मिला। बात करने के बहाने से उसने किशोरी को कार में बिठा लिया, और फिर धोखे से नशीला पेय पदार्थ पिला दिया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: खाकी का खौफ खत्म, पुलिस की जिप्सी पर ही कर दिया हाथ साफ
नशीला पेय पीने के बाद किशोरी बेसुध होने लगी। उसने विकास से छोड़ देने की मिन्नत की और कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। इस बीच विकास कार को आगे ले गया जहां उसका दोस्त मंजीत भी कार में सवार हो गया।
आरोप है कि दोनों ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे दूसरी कार में बिठाकर विकास ने दिन में करीब डेढ़ बजे छोड़ दिया। घर आकर किशोरी ने सारी बात अपने माता पिता को बताई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात मे प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ें: परिजनों के साथ की मारपीट, किशोरी को जबरन घर से उठा ले गए दबंग
किशोरी को गुरुग्राम तक ले गए आरोपी
छानबीन में पुलिस को पता चला है कि आरोपी किशोरी को गुरुग्राम लेकर गए। यहां किसी पेइंग गेस्ट हाउस में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस गुरुग्राम से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।
मंजीत राजनीति में सक्रिय
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि मंजीत राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहता था। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि यह अभी तक किस-किस पार्टी में शामिल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।