विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 लाख के नए नोट लेकर फरार हुई युवती का नहीं मिल रहा सुराग

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 07:31 AM (IST)

संजय मलिक की बेटी 50 लाख रुपये के नए नोट के साथ फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नोटबंदी के बाद कालेधन को ठिकाने लगाने में जुटे दवा फैक्ट्री मालिक संजय मलिक और 50 लाख रुपये के 2 हजार के नए नोट के साथ फरार उसकी बेटी अब भी दिल्ली पुलिस की पकड़ से दूर है। क्राइम ब्रांच अब तक संजय और उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। संजय मलिक नोटबंदी के बाद से डेढ़ करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलवा चुका है।

24 नवंबर को गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने मुंबई से दिल्ली आ रहे पीतमपुरा निवासी अजीत पाल सिंह एवं राजेंद्र को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। स्टेशन के बाहर कार में 27 लाख रुपये के 2 हजार के नए नोट पुलिस ने बरामद किये थे। पूछताछ में अजीत ने बताया था कि हिमाचल में सोलन स्थित दवा फैक्ट्री मालिक संजय के कहने पर वो मुंबई से रुपये लेने गया था।

कालेधन का कुबेर है रोहित टंडन, बड़े कारोबारियों और सफेदपोश लोगों से है संपर्क

संजय मलिक की बेटी 50 लाख रुपये के नए नोट के साथ फरार है। संजय मलिक और उसकी बेटी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा कि मुंबई में उनका किन बैंक अधिकारियों से संपर्क था, जो पुराने नोट के बदले उसे बड़े पैमाने पर नए नोट जारी कर रहे थे।

संजय मलिक और उसकी बेटी की तलाश में पुलिस की टीम सोलन स्थित दवा फैक्ट्री भेजी गई, लेकिन संजय मलिक का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं 50 लाख रुपये के साथ उसकी बेटी कहां है, ये भी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संजय मलिक और उसकी बेटी की तलाश के लिए लगातार टीमेंं काम कर रही हैं।

कालेधन की 'सफेदी' का आरोप, हिरासत में भेजे गए एक्सिस बैंक के 2 मैनेजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।